Digital ArchiveThis story is part of our historical records. While preserved for reference, some details and facts may have evolved since its original publication 6 months ago.
औरंगाबाद: बेटी से बदसलूकी और ज़मीन विवाद में रची गई हत्या की साजिश, दो आरोपी गिरफ्तार
टंडवा थाना क्षेत्र में अप्रैल महीने में हुए एक हत्या कांड का खुलासा करते हुए पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या की यह वारदात पारिवारिक अपमान और जमीन विवाद के कारण अंजाम दी गई थी। पकड़े गए दोनों आरोपियों के पास से हत्या में प्रयुक्त रॉड, हथौड़ा व अन्य सामान बरामद किया गया है।
News Tv India हिंदी Official | Verified Expert • 27 Mar, 2026Editor
May 1, 2025 • 6:59 AM
N
News TV India
BREAKING
News Tv India हिंदी
1 year ago
औरंगाबाद: बेटी से बदसलूकी और ज़मीन विवाद में रची गई हत्या की साजिश, दो आरोपी गिरफ्तार
टंडवा थाना क्षेत्र में अप्रैल महीने में हुए एक हत्या कांड का खुलासा करते हुए पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या की यह वारदात पारिवारिक अपमान और जमीन विवाद के कारण अंजाम दी गई थी। पकड़े गए दोनों आरोपियों के पास से हत्या में प्रयुक्त रॉड, हथौड़ा व अन्य सामान बरामद किया गया है।
Full Story: https://www.newstvindia.in/aurangabad-two-accused-arrested-for-abusing-daughter-and-conspiring-to-kill-her-in-a-land-dispute
औरंगाबाद: बेटी से बदसलूकी और ज़मीन विवाद में रची गई हत्या की साजिश, दो आरोपी गिरफ्तार
धीरेन्द्र पाण्डेय , औरंगाबाद : टंडवा थाना क्षेत्र में अप्रैल महीने में हुए एक हत्या कांड का खुलासा करते हुए पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या की यह वारदात पारिवारिक अपमान और जमीन विवाद के कारण अंजाम दी गई थी। पकड़े गए दोनों आरोपियों के पास से हत्या में प्रयुक्त रॉड, हथौड़ा व अन्य सामान बरामद किया गया है।
हत्या की वारदात – कब और कैसे हुई
यह मामला 4 अप्रैल 2025 का है, जब आम-मनोहरी गांव के पास एक व्यक्ति नरेंद्र प्रसाद का शव सुनसान रास्ते पर बरामद हुआ। पुलिस को इसकी सूचना स्थानीय ग्रामीणों ने दी। 5 अप्रैल को इस मामले में एफआईआर दर्ज की गई और जांच शुरू हुई।
पुलिस की विशेष टीम ने ऐसे पकड़ा अभियुक्तों को
कांड की गंभीरता को देखते हुए एसपी अम्बरीश राहुल के निर्देश पर सदर एसडीपीओ संजय कुमार पांडे के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। कार्रवाई करते हुए पुलिस ने पहले श्रवण कुमार (50 वर्ष) को पिछुलिया गांव से गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने घटना की पूरी साजिश का खुलासा किया।
गिरफ्तारी के बाद श्रवण कुमार ने बताया कि मृतक नरेंद्र प्रसाद उसका पड़ोसी था और लंबे समय से उसकी बेटी के साथ अभद्र व्यवहार करता था। जब भी बेटी ससुराल से मायके आती, नरेंद्र गलत टिप्पणी करता। साथ ही, नरेंद्र का गांव के ही आकाश कुमार (26 वर्ष) से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। दोनों ने मिलकर नरेंद्र की हत्या की योजना बनाई।
श्रवण के मुताबिक, नरेंद्र हरिहरगंज के एक मील में काम करता था और रोज़ाना साइकिल से घर लौटता था। उसके दामाद से उसकी लोकेशन मिलते ही श्रवण और आकाश ने सुनसान रास्ते में घात लगाकर नरेंद्र पर रॉड और हथौड़े से हमला किया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में खुलासा
एसपी ने प्रेस वार्ता में बताया कि मामले में अब तक तीन अभियुक्तों की गिरफ्तारी हो चुकी है। एक पहले ही जेल भेजा जा चुका है और दो को अब गिरफ्तार किया गया है। इस कांड में अन्य संलिप्त लोगों की तलाश जारी है और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
historyThis is an archived post. The information provided may be outdated.