Digital ArchiveThis story is part of our historical records. While preserved for reference, some details and facts may have evolved since its original publication 6 months ago.
बढ़ती उम्र में भी दिखेंगे जवान , आज से ही खाने में शामिल करें विटामिन D से युक्त फूड सप्लीमेंट्स
अगर आप बढ़ती उम्र में भी जवान दिखना चाहते हैं तो ऐसे कई सप्लीमेंट्स और पौष्टिक आहार है जिनके वजह से आपकी बढ़ती उम्र में भी ग्लोइंग त्वचा रहेगी और आपकी एज बहुत कम दिखेगी।
Vandana Rajput Verified Public Figure • 27 Mar, 2026Content Writer
Aug 29, 2025 • 5:21 PM
N
News TV India
BREAKING
Vandana Rajput
7 months ago
बढ़ती उम्र में भी दिखेंगे जवान , आज से ही खाने में शामिल करें विटामिन D से युक्त फूड सप्लीमेंट्स
अगर आप बढ़ती उम्र में भी जवान दिखना चाहते हैं तो ऐसे कई सप्लीमेंट्स और पौष्टिक आहार है जिनके वजह से आपकी बढ़ती उम्र में भी ग्लोइंग त्वचा रहेगी और आपकी एज बहुत कम दिखेगी।
Full Story: https://www.newstvindia.in/young-people-will-still-look-young-in-old-age-add-vitamin-d-rich-food-supplements-to-your-diet-starting-today
बढ़ती उम्र में भी दिखेंगे जवान , आज से ही खाने में शामिल करें विटामिन D से युक्त फूड सप्लीमेंट्स
अगर आप भी बढ़ती उम्र में जवान दिखाना चाहते हैं और अपने तो अच्छा को ग्लोइंग चाहते हैं तो आपको अपनी लाइफ स्टाइल में थोड़ा चेंज करना होता है और उसके साथ ही अपने खाने में विटामिन डी से पौष्टिक आहार को शामिल करना होगा। इससे जोड़ी सभी बातें आपको पता होनी चाहिए।
हमारी कोशिकाओं की उम्र अक्सर टेलोमेयर नामक संरचना से नियंत्रित होती है। उम्र बढ़ने के दौरान टेलोमेयर छोटी होती जाती है जिससे बायोलॉजिकल एज बढ़ती है और शरीर के सेल्स कमजोर होते हैं। इससे हमारी एज दिखने लगती है।
क्या आप WhatsApp पर न्यूज़ अपडेट पाना चाहते हैं?
WhatsApp पर ताज़ा और भरोसेमंद न्यूज़ अपडेट तुरंत पाएं। अभी जुड़ें और हर खबर सबसे पहले पढ़ें।
हार्वर्ड यूनिवर्सिटी की हालिया रिसर्च में विटामिन D को सेल एजिंग प्रक्रिया धीमी करने में सबसे महत्वपूर्ण पाया गया। विटामिन D टेलोमेयर की रक्षा करता है जिससे उम्र बढ़ने की रफ्तार कम होती है और शरीर ज़्यादा समय तक जवां बना रहता है।
Advertisement
Advertisement
विटामिन D के अन्य लाभ
विटामिन D न केवल उम्र को कम दिखाने में मददगार है बल्कि यह इम्यूनिटी, हड्डियों और मांसपेशियों को मज़बूत करता है लगातार सेवन से शरीर में सूजन और पुरानी बीमारियों का खतरा भी कम होता है।
धूप से भरपूर विटामिन D
अगर आप इजीली विटामिन डी लेना चाहते हैं तो सुबह या शाम का हल्की धूप लेनी चाहिए। अगर आप केवल 15-20 मिनट खुली धूप में रहने से शरीर को जरूरी विटामिन D मिल जाता है जिससे उम्र बढ़ने की प्रक्रिया धीमी हो सकती है।
खाने में शामिल करें
ऐसी कोई खाद्य पदार्थ है जिसे आपको विटामिन डी मिल सकता है इन्हें आपको अपने भोजन में जरूर शामिल करना चाहिए जिनमें फोर्टिफाइड दूध और दही शामिल है इसके अलावा अंडे की जर्दी, मशरूम, पनीर और मछली में भी विटामिन डी की भरपूर मात्रा मिलेगी।
पैकेज्ड फूड्स या सप्लीमेंट्स
अगर प्राकृतिक स्त्रोत पर्याप्त न हों तो डॉक्टर की सलाह से विटामिन D3 सप्लीमेंट लिया जा सकता है। रिसर्च में 600-800 IU से 2000 IU तक सुरक्षित रहने की बात सामने आई है लेकिन अत्यधिक मात्रा नुकसानदेह हो सकती है इसलिए खुद से इन प्रॉडक्ट्स को ना ले डॉक्टर की सलाह से ही ले।
विटामिन D की कमी के लक्षण
अगर आप पता लगाना चाहते हैं कि आपने विटामिन डी की कमी है तो ऐसे कई लक्षण है जिसे आप पता लगा सकते हैं जिसमें जल्दी थकावट, मांसपेशियों में दर्द, बालों का झड़ना, हड्डियों में कमजोरी, स्किन का बेजान होना ये सब विटामिन D की कमी के संकेत हो सकते हैं।
उम्र बढ़ने की गति पर वैज्ञानिक
इस पर चार साल तक चले परीक्षण में पाया गया कि रोज विटामिन D लेने वालों में उम्र बढ़ने की गति लगभग तीन साल तक धीमी हो गई। टेलोमेयर की लंबाई बेहतर बनी रही जिससे बुढ़ापे की पहचान कम हुई।
सिर्फ त्वचा नहीं, शरीर भी रहे तेज
विटामिन D न केवल त्वचा को जवां दिखाता है बल्कि मजबूत हड्डियां, पॉजिटिव एनर्जी और बेहतर इम्यून सिस्टम बनाए रखता है इसका असर पूरे शरीर पर होता है।
खाना और लाइफस्टाइल
आपको अपने खाने और लाइफस्टाइल में ध्यान देना चाहिए। संतुलित आहार, नियमित व्यायाम, भरपूर धूप और पोषक तत्वों से भरपूर खाना बढ़ती उम्र में भी जवां रखने का सबसे सरल और सुरक्षित आइडिया है।
historyThis is an archived post. The information provided may be outdated.
Vandana Rajput Verified Public Figure • 27 Mar, 2026Content Writer
My name is Vandana Raghav. I live in Jodhpur. I have done B.Sc. , B.ed and M.Sc. I like to give information related to tech , education , finance , Gaming and many fields . I have more than 5 years experience in this field.