Ducati Panigale V4 R सुपरबाइक हुई लॉन्च बाइकर्स में खुशी का माहौल
Ducati Panigale V4 R को न्यू ईयर के पहले दिन लांच कर दिया गया जिसका लुक काफी स्टाइलिश और सुपर बाइक की फील दे रहा है यह लॉन्च होते ही मार्केट में छा गई है।
Vandana Rajput Verified Public Figure • 27 Mar, 2026Journalist
Jan 4, 2026 • 12:16 PM
N
News TV India
BREAKING
Vandana Rajput
4 months ago
Ducati Panigale V4 R सुपरबाइक हुई लॉन्च बाइकर्स में खुशी का माहौल
Ducati Panigale V4 R को न्यू ईयर के पहले दिन लांच कर दिया गया जिसका लुक काफी स्टाइलिश और सुपर बाइक की फील दे रहा है यह लॉन्च होते ही मार्केट में छा गई है।
Full Story: https://www.newstvindia.in/the-ducati-panigale-v4-r-superbike-has-been-launched-creating-excitement-among-bikers
Ducati Panigale V4 R सुपरबाइक हुई लॉन्च बाइकर्स में खुशी का माहौल
Ducati Panigale V4 R सुपरबाइक को भारत में लॉन्च किया जा चुका है अगर आपको रेसिंग पसंद है तो यह बाइक आपके लिए बहुत ही खास रहने वाली है इसमें काफी एडवांस्ड फीचर भी आपको मिल जाएंगे इसके सभी स्पेसिफिकेशंस के बारे में आपको डिटेल्स में आर्टिकल में जानकारी देंगे।
नए साल की शानदार शुरुआत करते हुए 1 जनवरी 2026 को डुकाटी इंडिया ने पैनिगेल वी4 आर को मार्केट में लॉन्च कर दिया। वहीं चेन्नई डीलरशिप पर पहली बाइक की डिलीवरी भी हो गई।
क्या आप WhatsApp पर न्यूज़ अपडेट पाना चाहते हैं?
WhatsApp पर ताज़ा और भरोसेमंद न्यूज़ अपडेट तुरंत पाएं। अभी जुड़ें और हर खबर सबसे पहले पढ़ें।
यह बाइक दिखने में सुपर बाइक की तरह नजर आएगी और इसके डिजाइन को काफी स्ट्रांग और प्रीमियम बनाया गया है। इस में एरो विंगलेट्स और शार्प लाइन्स इसे ट्रैक मॉन्स्टर बनाते हैं। यह हाई स्पीड पर भी आपको काफी स्टेबिलिटी देगी। इस में कॉर्नरिंग के दौरान ग्राउंड इफेक्ट ग्रिप बढ़ाता है।
आयेगा पावरफुल इंजन
Ducati Panigale V4 R में काफी पावरफुल इंजन मिलेगा जिस में 998cc डेसमोसेड़ी स्ट्राडेल वी4 इंजन 218 एचपी की पावर मिलती है जो 15,750 आरपीएम पर पीक पर होता है। इस में टॉर्क 114.5 एनएम तक जाता है। रेसिंग गियरबॉक्स न्यूट्रल को फर्स्ट के नीचे रखता है जिससे ब्रेकिंग में गलती का खतरा कम होता है। इसकी टॉप स्पीड 330 किमी/घंटा का दावा है।
ओहलिंस एनपीएक्स फ्रंट फोर्क और टीटीएक्स36 रियर शॉक हर प्रॉब्लम को आसानी से हैंडल करते हैं। इस से राइडर को सटीक कंट्रोल मिलता है। इसका ड्राई वजन सिर्फ 186.5 किलोग्राम है जो इसे हल्का और फास्ट बनाता है। Ducati Panigale V4 R की सीट हाइट 855 एमएम रेसर्स के लिए आइडियल है।
आयेगी एक कलर में
अगर इसके कलर्स की बात की जाए तो आपको इसमें कुछ ज्यादा कलर ऑप्शंस नहीं मिलेंगे लेकिन इसमें एक कलर ऑप्शन दिया गया है जो की रेड है वह एक कलर ही इस गाड़ी को इतना अट्रैक्टिव बना देता है कि आपकी नजरे इस से नहीं हटेंगी।
ब्रेकिंग का बढ़िया कंट्रोल
इसमें ब्रेकिंग सिस्टम काफी अच्छा है जिस में 330 एमएम डुअल फ्रंट डिस्क और 245 एमएम रियर डिस्क रुकने की स्पीड को परफेक्ट बनाते हैं। Ducati Panigale V4 R का रेस ब्रेक कंट्रोल कोने पर रियर ब्रेक का बेहतर यूज देता है। इसका इंजन ब्रेकिंग सिस्टम रेसिंग जैसा एक्सपीरियंस देता है।
इसमें काफी स्मार्ट फीचर्स भी ऐड किए गए है। जिस में 6.9 इंच टीएफटी डैशबोर्ड ट्रैक डेटा जैसे ग्रिप मीटर दिखाता है। डुकाटी व्हीकल ऑब्जर्वर हर कंडीशन को मॉनिटर करता है। Ducati Panigale V4 R में रीयल टाइम टायर फीडबैक राइडर को सिचुएशन बताता रहता है।
स्टाइलिश बॉडी और कम्फर्ट
आपको राइडिंग इस में काफी कंफर्टेबल रहने वाली है जिस में फुटपेग्स इनवर्ड शिफ्ट हुए हैं इसमें टैंक सीट जॉइंट रीडिजाइन किया गया। इसमें हैंडलबार पर मॉडल नेम engraves होता है। यह प्रो राइडर्स के लिए परफेक्ट रहेगी।
जानें क्या रहेगी कीमत
अगर इस बाइक की कीमत की बात करें तो यह अपने एक्सटीरियर फीचर्स और टेक्नोलॉजी को देखते हुए इसकी कीमत आपको थोड़ी सी हाई लग सकती है। इस बाइक की एक्स शोरूम कीमत 84.99 लाख रुपये की है जो इसे देश की सबसे महंगी बाइक्स की लिस्ट में ऐड कर देती है। इसकी बुकिंग सभी डुकाटी शोरूम पर शुरू हो चुकी है।
My name is Vandana Raghav. I live in Jodhpur. I have done B.Sc. , B.ed and M.Sc. I like to give information related to tech , education , finance , Gaming and many fields . I have more than 5 years experience in this field.