हुंडई मोटर इंडिया ने एसयूवी वेन्यू का नया HX5+ वेरिएंट किया लॉन्च
Hyundai Venue HX5+ Varient आज लॉन्च कर दिया गया है यह बाहर से दिखने में जितना स्टाइलिश है उतना ही इसका इंटीरियर प्रीमियम दिया गया है यह किफायती कीमत में लॉन्च हुआ है।
Vandana Rajput Verified Public Figure • 27 Mar, 2026Journalist
Jan 2, 2026 • 9:52 PM
N
News TV India
BREAKING
Vandana Rajput
4 months ago
हुंडई मोटर इंडिया ने एसयूवी वेन्यू का नया HX5+ वेरिएंट किया लॉन्च
Hyundai Venue HX5+ Varient आज लॉन्च कर दिया गया है यह बाहर से दिखने में जितना स्टाइलिश है उतना ही इसका इंटीरियर प्रीमियम दिया गया है यह किफायती कीमत में लॉन्च हुआ है।
Full Story: https://www.newstvindia.in/hyundai-motor-india-has-launched-a-new-hx5-variant-of-its-suv-the-venue
हुंडई मोटर इंडिया ने एसयूवी वेन्यू का नया HX5+ वेरिएंट किया लॉन्च
हुंडई मोटर इंडिया ने आज 2 जनवरी 2026 को अपना पॉपुलर सब 4 मीटर कॉम्पैक्ट एसयूवी वेन्यू का नया HX5+ वेरिएंट लॉन्च कर दिया है। इसमें कई मॉडर्न चेंजेज किए गए हैं इसकी डिजाइन भी पहले से काफी ज्यादा अट्रैक्टिव है। यह आपको काफी कंफर्टेबल ट्रैवल और शानदार टेक्नोलॉजी देगी इसके सभी फीचर्स के बारे में आपको डिटेल्स में बताते हैं।
Hyundai Venue HX5+ Varient का लॉन्च दिल्ली NCR में हुआ जहां कंपनी ने बताया कि HX5+ वेन्यू रेंज को स्ट्रांग करेगा। इस की बुकिंग आज से ही शुरू हो गई है अगर आप भी इसे बुक करना चाहते हैं तो इसके लिए 25000 रुपये के टोकन के साथ आप इसे बुक कर सकते है। इस की डिलीवरी फरवरी 2026 से शुरू होने की उम्मीद है।
क्या आप WhatsApp पर न्यूज़ अपडेट पाना चाहते हैं?
WhatsApp पर ताज़ा और भरोसेमंद न्यूज़ अपडेट तुरंत पाएं। अभी जुड़ें और हर खबर सबसे पहले पढ़ें।
इसका एक्सटीरियर इतना अट्रैक्टिव बनाया गया है कि आप को देखते ही पसंद आ जाएगी। इस में नई ग्रिल, LED DRLs, 16-इंच व्हील्स दिए गए है।
• इसे पहले वाले वेरिएंट से काफी ज्यादा अपडेट किया गया है। इस में ड्यूल टोन कलर ऑप्शन जैसे हेजल ब्लू विद ब्लैक रूफ जैसे एडवांस्ड फीचर्स मिलेंगे। इस की कुल लंबाई 3995 mm और ग्राउंड क्लीयरेंस 190 mm है।
प्रीमियम इंटीरियर
Hyundai Venue HX5+ Varient के इंटीरियर का काफी कंफर्टेबल रहने वाला है और इसकी डिजाइन को काफी प्रीमियम भी बनाया गया है इसके इंटीरियर में 8-इंच टचस्क्रीन और वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो/कारप्ले देखने को मिलेगा। Hyundai Venue HX5+ Varient के साथ ही इसमें डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और रियर AC वेंट्स दिए गए है। इस में 375 लीटर बूट स्पेस भी देखने को मिलेगा।
इसके सेफ्टी फीचर्स में कोई कमी नहीं रखी गई है इस में 6 एयरबैग्स और ABS+EBD देखने को मिल जाएंगे। इस के साथ ही हिल होल्ड , TPMS और 360 कैमरा भी दिया गया है। सेफ्टी में इस को 5-स्टार NCAP रेटिंग दी गई है।
स्पेस और यूजेबिलिटी
Hyundai Venue HX5+ SUV 5 सीटर है जिस में अच्छा लेग रूम दिया गया है। इस में स्प्लिट रियर सीट्स दी गई है। फैमिली SUV के रूप में यह बिल्कुल परफेक्ट साबित होगी।
बेहतर इंजन परफॉर्मेंस
Hyundai Venue HX5+ Varient का इंजन काफी दमदार है जिसकी वजह से आपको काफी अच्छी परफॉर्मेंस मिलेगी। इस में 1.2 लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन दिया गया है इस में 83 PS पावर और 114 Nm टॉर्क मिलेगा।
• इस के साथ ही 5 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स भी दिया गया है। इस का ARAI माइलेज 18.3 किमी/लीटर है।
आपको बता दे कि इसकी बुकिंग शुरू की जा चुकी है अगर आप इस बुक करना चाहते हैं तो 25000 रुपये बुकिंग अमाउंट लगेगा। वहीं इसके डिलीवरी की एग्जैक्ट डेट नहीं बताई गई है लेकिन इसकी डिलीवरी 4 से 6 वीक्स में शुरू कर दी जाएगी।
जानें इसकी कीमत
अगर इसकी कीमत की बात की जाए तो इस की एक्स शोरूम प्राइस 999900 रुपये से शुरू है। वहीं दिल्ली में ऑन रोड करीब 11.20 लाख तक इसकी कीमत रह सकती है। इस का मैनुअल और ऑटो वेरिएंट भी अवेलेबल है। CSD प्राइस में टैक्स बेनिफिट से 2 लाख तक की छूट देखने को मिलेगी।
My name is Vandana Raghav. I live in Jodhpur. I have done B.Sc. , B.ed and M.Sc. I like to give information related to tech , education , finance , Gaming and many fields . I have more than 5 years experience in this field.