Lexar JumpDrive D500 आप के प्रोफेशनल वर्क के लिए बहुत ही ज्यादा अच्छा साबित होगा क्योंकि इसकी स्पीड इतनी फास्ट है कि ये मिनटों में बड़ी फाइल ट्रांसफर कर देगा।
Vandana Rajput Verified Public Figure • 27 Mar, 2026Journalist
Lexar JumpDrive D500 आप के प्रोफेशनल वर्क के लिए बहुत ही ज्यादा अच्छा साबित होगा क्योंकि इसकी स्पीड इतनी फास्ट है कि ये मिनटों में बड़ी फाइल ट्रांसफर कर देगा।
Full Story: https://www.newstvindia.in/lexar-jumpdrive-d500-fast-portable-storage-usb-drive-device-launched-soon
अगर आप कोई ऐसी यूएसबी ड्राइव ढूंढ रहे हैं जो दिखने में स्टाइलिश होने के साथ आपका काम को बहुत ही फास्ट कर दे तो यह आपके लिए बेस्ट साबित होगी। Lexar JumpDrive D500 हाल ही में लॉन्च हुआ है। यह एक SSD बेस्ड डुअल इंटरफेस USB ड्राइव है जो USB Type-A और Type-C दोनों कनेक्टर्स के साथ आता है।
• यह डुअल कनेक्टर वाला है मतलब एक तरफ USB-A और दूसरी तरफ USB-C इसलिए आपको अलग-अलग एडाप्टर की जरूरत नहीं पड़ेगी। यह फोटो, वीडियो, डॉक्यूमेंट्स और बड़े फाइल्स को फास्ट स्पीड में ट्रांसफर करने के लिए बनाया गया है।
इस ड्राइव की सबसे बड़ी खासियत इसकी स्पीड है। Lexar के हिसाब से यह मैक्सिमम 390 से 400 MB/s तक रीड स्पीड और 400 MB/s तक राइट स्पीड दे सकता है।
• यह SSD टेक्नोलॉजी की वजह से नॉर्मल USB फ्लैश ड्राइव से 3 से 4 गुना तेज है। इसमें 128GB, 256GB, 512GB और 1TB तक की कैपेसिटी ऑप्शन हैं जो अलग-अलग यूजर्स की जरूरतों के हिसाब से फिट बैठते हैं।
प्रीमियम और स्ट्रांग डिजाइन
Lexar JumpDrive D500 का डिजाइन काफी प्रीमियम और स्ट्रांग है। यह मेटल बॉडी के साथ आता है जो स्क्रैच और छोटे-मोटे झटकों से सेफ रखता है।
• डुअल कनेक्टर होने की वजह से यह स्विवल या रोटेटेबल डिजाइन में है जिससे पोर्टेबल रखना आसान होता है। इस का साइज छोटा है इसे जेब में या की-चेन पर आसानी से कैरी किया जा सकता है।
400 MB/s की स्पीड बहुत ही फास्ट होती है इस का मतलब है कि आप 4K वीडियो, हाई-रेजोल्यूशन फोटोज या बड़े सॉफ्टवेयर फाइल्स को सेकंडों में ट्रांसफर कर सकते हैं।
• वहीं पुरानी पेन ड्राइव में जहां 20-30 MB/s स्पीड होती थी वहां यह कई गुना तेज है। इस से फोन से लैपटॉप, या कैमरा से कंप्यूटर हर जगह फास्ट बैकअप और ट्रांसफर पॉसिबल है।
कम्पैटिबिलिटी और यूज केस
यह USB 3.2 Gen 1 सपोर्ट करता है जो बैकवर्ड कम्पैटिबल है। आप इसे Android स्मार्टफोन , iPhone 15 सीरीज, Windows लैपटॉप, MacBook, टैबलेट और यहां तक कि पुराने PC पर भी यूज कर सकते हैं।
• यह फोटोग्राफर्स, वीडियोग्राफर्स, स्टूडेंट्स और प्रोफेशनल्स के लिए यह परफेक्ट साबित होने वाला है क्योंकि यह बिना किसी केबल के क्रॉस लेटफॉर्म काम करता है।
Lexar ने फरवरी 2026 में इसे ग्लोबली लॉन्च किया है। भारत में यह जल्द ही इसे लॉन्च किया जाएगा लांच होने के साथ ही ऑनलाइन प्लेटफॉर्म अमेजन, फ्लिपकार्ट, Lexar के ऑफिशियल पार्टनर्स पर अवेलेबल हो जाएगा।
जानें क्या रहेगी प्राइस
भारत में Lexar JumpDrive D500 की प्राइस अभी ऑफिशियल नहीं हुई है लेकिन ग्लोबल लॉन्च और SSD बेस्ड होने के वजह से इस की अनुमानित रेंज 128GB के लिए ₹2500 से ₹3500 हो सकती है और 256GB के लिए ₹4000 से ₹5500 रह सकती है।
• वहीं 512GB और 1TB के लिए यह ₹7000 से ₹15000 तक हो सकती है।
My name is Vandana Raghav. I live in Jodhpur. I have done B.Sc. , B.ed and M.Sc. I like to give information related to tech , education , finance , Gaming and many fields . I have more than 5 years experience in this field.