बजट यूपी 2026 : "गरीब के जीवन को बदलेगा यह बजट"— डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का बड़ा दावा
यूपी सरकार आज अब तक का सबसे बड़ा बजट पेश करेगी। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने इसे ऐतिहासिक बताया और विपक्ष पर निशाना साधा।
लखनऊ : उत्तर प्रदेश सरकार बुधवार को विधानसभा में राज्य का अब तक का सबसे बड़ा बजट पेश करने जा रही है। बजट को लेकर उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इसे ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि यह बजट प्रदेश के बुनियादी ढांचे को और मजबूत करेगा और लंबे समय से लंबित सभी परियोजनाओं को पूरा करने में मदद करेगा।
ब्रजेश पाठक ने आईएएनएस से कहा कि यह बजट गरीब आदमी के आम जीवन को बेहतर बनाने वाला होगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह बजट 'विकसित भारत' के संकल्प को पूरा करने की दिशा में एक बड़ा कदम है। सरकार ने जिन संकल्पों को जनता के सामने रखा था, उन्हें इस बजट के माध्यम से पूरा करने का प्रयास किया गया है।