सांसद खेल महोत्सव में शामिल हुईं साइना नेहवाल, बोलीं— क्रिकेट के बाद बैडमिंटन देश का सबसे लोकप्रिय खेल
ओलंपिक पदक विजेता बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल सतना में सांसद खेल महोत्सव की विशिष्ट अतिथि रहीं। उन्होंने युवाओं से कड़ी मेहनत और निरंतरता पर जोर देते हुए कहा कि आने वाले ओलंपिक में बेहतर प्रदर्शन के लिए खिलाड़ियों को अभी से तैयारी करनी चाहिए।
सतना : ओलंपिक पदक विजेता स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल गुरुवार को 'सांसद खेल महोत्सव' में हिस्सा लेने के लिए विशिष्ट अतिथि के रूप में सतना पहुंची थीं। नेहवाल स्थानीय सांसद गणेश सिंह के आमंत्रण पर पहुंची थीं। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बैडमिंटन क्रिकेट के बाद देश में सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला खेल है। खिलाड़ियों को आगामी ओलंपिक में बेहतर परिणाम के लिए कड़ी मेहनत करनी चाहिए।