जम्मू में क्रिकेट मैच के दौरान फिलिस्तीन झंडा विवाद, स्थानीय क्रिकेटर को पुलिस का समन

जम्मू-कश्मीर चैंपियंस लीग के एक मैच में हेलमेट पर फिलिस्तीन का झंडा दिखाने का मामला सामने आया है। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने स्थानीय क्रिकेटर फुरकान भट और टूर्नामेंट आयोजक को पूछताछ के लिए समन भेजा है। पुलिस घटना के इरादे, अनुमति और गाइडलाइंस उल्लंघन की जांच कर रही है।

News Tv India हिंदी
News Tv India हिंदी Official | Verified Expert • 27 Mar, 2026 Editor
Jan 3, 2026 • 7:49 AM
N
News TV India
BREAKING
News Tv India हिंदी
News Tv India हिंदी
3 months ago
जम्मू में क्रिकेट मैच के दौरान फिलिस्तीन झंडा विवाद, स्थानीय क्रिकेटर को पुलिस का समन
 झंडा विवाद, स्थानीय क्रिकेटर को पुलिस का समन
जम्मू-कश्मीर चैंपियंस लीग के एक मैच में हेलमेट पर फिलिस्तीन का झंडा दिखाने का मामला सामने आया है। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने स्थानीय क्रिकेटर फुरकान भट और टूर्नामेंट आयोजक को पूछताछ के लिए समन भेजा है। पुलिस घटना के इरादे, अनुमति और गाइडलाइंस उल्लंघन की जांच कर रही है।
Full Story: https://www.newstvindia.in/palestine-flag-dispute-during-cricket-match-in-jammu-local-cricketer-summoned-by-police
https://www.newstvindia.in/palestine-flag-dispute-during-cricket-match-in-jammu-local-cricketer-summoned-by-police
Copied
जम्मू में क्रिकेट मैच के दौरान फिलिस्तीन झंडा विवाद, स्थानीय क्रिकेटर को पुलिस का समन
जम्मू में क्रिकेट मैच के दौरान फिलिस्तीन झंडा विवाद, स्थानीय क्रिकेटर को पुलिस का समन
Advertisement
Advertisement

जम्मू : जम्मू-कश्मीर पुलिस ने एक स्थानीय क्रिकेटर को एक मैच के दौरान अपनी कैप पर फिलिस्तीन का झंडा दिखाने के लिए समन भेजा है। पुलिस ने इसकी जानकारी शुक्रवार को दी।

पुलिस ने कहा कि जम्मू में खेले गए एक मैच के दौरान झंडा दिखाए जाने के बाद एक लोकल क्रिकेटर और एक प्राइवेट क्रिकेट टूर्नामेंट के आयोजक को पूछताछ के लिए बुलाया गया है।

Advertisement
Advertisement

bolt यह भी पढ़ें

flash_on
महाराजा सुहेलदेव पर विवादित टिप्पणी: भड़के मंत्री ओमप्रकाश राजभर, AIMIM अध्यक्ष से मांगी माफी, दी आंदोलन की चेतावनी
NEW
flash_on
बिजली क्षेत्र में पंजाब का 'पावर' शो: 90% घरों के बिल जीरो, घाटे से निकलकर मुनाफे में विभाग
flash_on
"अकाली दल है आदतन अपराधी": बिजली चोरी और बेअदबी के मुद्दे पर मुख्यमंत्री भगवंत मान का तीखा हमला
flash_on
सार्वजनिक परिवहन में बड़ी क्रांति: मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 250 नई PRTC बसों को दिखाई हरी झंडी, हजारों को मिलेगा रोजगार
flash_on
भाजपा स्थापना दिवस: 'देश सबसे पहले' के संकल्प के साथ गांधीनगर में जश्न, सीएम पटेल ने गिनाईं उपलब्धियां
flash_on
पटना से सीधे उड़ान भरेंगे अंतरराष्ट्रीय विमान: दुबई, बैंकॉक और काठमांडू के लिए शुरू होंगी सेवाएं
flash_on
'पोस्ट-माओवाद' युग की ओर बस्तर: पीएम मोदी और अमित शाह से मिलेंगे सीएम साय, पेश करेंगे विकास का मेगा रोडमैप

क्या आप WhatsApp पर न्यूज़ अपडेट पाना चाहते हैं?

WhatsApp पर ताज़ा और भरोसेमंद न्यूज़ अपडेट तुरंत पाएं। अभी जुड़ें और हर खबर सबसे पहले पढ़ें।

Follow News Tv India on WhatsApp

अधिकारियों ने कहा कि एक क्रिकेटर के हेलमेट पर फिलिस्तीन का झंडा था। बल्लेबाजी के दौरान कैमरे में रिकॉर्ड होने के बाद उसके हेलमेट पर फिलिस्तीन के झंडे का बना हुआ निशान दिखा। इसके बाद पुलिस ने क्रिकेटर को समन भेजा। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि किन हालात में फिलिस्तीन का झंडा दिखाया गया था।

Advertisement
Advertisement

पुलिस ने बताया कि पूछताछ के लिए बुलाए गए क्रिकेटर की पहचान फुरकान भट के रूप में हुई है।

यह घटना बुधवार को जम्मू और कश्मीर चैंपियंस लीग क्रिकेट टूर्नामेंट में जेके11 किंग्स और जम्मू ट्रेलब्लेजर्स के बीच मैच के दौरान हुई। क्रिकेटर और टूर्नामेंट के आयोजक से पूछताछ करके, पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि जरूरी परमिशन ली गई थी या नहीं। यह भी पता लगाया जा रहा है कि क्या टूर्नामेंट की गाइडलाइंस का कोई उल्लंघन हुआ था और स्पोर्टिंग इवेंट के दौरान झंडा दिखाने के पीछे असली इरादा क्या था।

टूर्नामेंट किसी भी नेशनल या इंटरनेशनल क्रिकेट बॉडी से जुड़ा हुआ नहीं है। फिलहाल इस घटना में किसी पर कोई एक्शन नहीं लिया गया है। पूछताछ और तथ्यों की जांच जारी है।

अधिकारियों ने कहा कि पूरी जांच-पड़ताल के बाद ही एक्शन लिया जाएगा।

पूर्व में भी ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं। पिछले साल जुलाई में, उत्तर प्रदेश के देवरिया में मुहर्रम जुलूस के दौरान कथित तौर पर फिलिस्तीनी झंडा वाली टी-शर्ट पहनने के आरोप में चार युवकों को गिरफ्तार किया गया था। उसी महीने आगरा में मुहर्रम जुलूस के दौरान कथित तौर पर फिलिस्तीनी झंडा लहराने के आरोप में एक और आदमी को गिरफ्तार किया गया था।

News Tv India हिंदी Official | Verified Expert • 27 Mar, 2026 Editor

News Tv India डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

हमें फॉलो करें

Advertisement
Advertisement
Logo

Never miss what matters

Enable notifications to get exclusive updates and top news stories.

⚙️ Manage Notifications

You are currently receiving our latest breaking news and updates.

Manage Notifications