Fadnavis on Thackeray: 'उद्धव ने छोड़ा हिंदुत्व, राज ठाकरे बनेंगे सबसे बड़े लूजर', सीएम फडणवीस का ठाकरे बंधुओं पर सीधा हमला; 7000 रुपये के इनाम का भी जिक्र

सीएम देवेंद्र फडणवीस ने उद्धव और राज ठाकरे के गठबंधन को 'अस्तित्व बचाने की लड़ाई' करार दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि उद्धव की रैलियों में पाकिस्तान के झंडे लहराए जा रहे हैं और वे तुष्टिकरण की राजनीति कर रहे हैं। जानें फडणवीस ने क्यों कहा कि राज ठाकरे को इस गठबंधन से सिर्फ नुकसान होगा।

News Tv India हिंदी
News Tv India हिंदी Official | Verified Expert • 27 Mar, 2026 Editor
Jan 14, 2026 • 10:52 PM
N
News TV India
BREAKING
News Tv India हिंदी
News Tv India हिंदी
3 months ago
Fadnavis on Thackeray: 'उद्धव ने छोड़ा हिंदुत्व, राज ठाकरे बनेंगे सबसे बड़े लूजर', सीएम फडणवीस का ठाकरे बंधुओं पर सीधा हमला; 7000 रुपये के इनाम का भी जिक्र
िंदुत्व, राज ठाकरे बनेंगे सबसे बड़े लूजर', सीएम फडणवीस का ठाकरे बंधुओं पर सीधा हमला; 7000 रुपये के इनाम का भी जिक्र
सीएम देवेंद्र फडणवीस ने उद्धव और राज ठाकरे के गठबंधन को 'अस्तित्व बचाने की लड़ाई' करार दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि उद्धव की रैलियों में पाकिस्तान के झंडे लहराए जा रहे हैं और वे तुष्टिकरण की राजनीति कर रहे हैं। जानें फडणवीस ने क्यों कहा कि राज ठाकरे को इस गठबंधन से सिर्फ नुकसान होगा।
Full Story: https://www.newstvindia.in/fadnavis-on-thackeray-uddhav-quits-hindutva-raj-thackeray-will-become-the-biggest-loser-cm-fadnavis-direct-attack-on-thackeray-brothers-reward-of-rs-7000-also-mentioned
https://www.newstvindia.in/fadnavis-on-thackeray-uddhav-quits-hindutva-raj-thackeray-will-become-the-biggest-loser-cm-fadnavis-direct-attack-on-thackeray-brothers-reward-of-rs-7000-also-mentioned
Copied
Fadnavis on Thackeray: 'उद्धव ने छोड़ा हिंदुत्व, राज ठाकरे बनेंगे सबसे बड़े लूजर', सीएम फडणवीस का ठाकरे बंधुओं पर सीधा हमला; 7000 रुपये के इनाम का भी जिक्र
Fadnavis on Thackeray: 'उद्धव ने छोड़ा हिंदुत्व, राज ठाकरे बनेंगे सबसे बड़े लूजर', सीएम फडणवीस का ठाकरे बंधुओं पर सीधा हमला; 7000 रुपये के इनाम का भी जिक्र
Advertisement
Advertisement

मुंबई : महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि उद्धव ठाकरे हिंदुत्व छोड़ चुके हैं और वे वही कर रहे हैं, जिसका बालासाहेब ने जिंदगी भर विरोध किया था।

सीएम देवेंद्र फडणवीस ने आईएएनएस से एक्सक्लूसिव बातचीत में कहा कि 25 साल तक मुंबई में सत्ता में रहने के बाद उनके पास गिनाने के लिए कोई काम नहीं है। मैंने उनका एक काम गिनाने के लिए एक हजार रुपए का इनाम रखा था, लेकिन कोई नहीं आया। मैंने राशि सात हजार तक बढ़ा दी, लेकिन उनका काम गिनाने वाला कोई नहीं मिला।

उन्होंने राज-उद्धव ठाकरे पर निशाना साधते हुए कहा कि दोनों भाइयों के लिए पार्टियों की जमीन बचाना मुश्किल हो गया है। ये दोनों पार्टियां जमीन खो रही हैं। जमीन को तलाशने के लिए उन्हें लगा कि साथ आना जरूरी है। उन्हें लगता था कि दोनों साथ में आएंगे तो पूरा मराठी वोट उन्हें ही मिलेगा। उन्हें यह पता ही नहीं था कि मराठी वोटर संकुचित भावना वाला नहीं होता है। वह व्यापक विचार करने वाला होता है।

Advertisement
Advertisement

bolt यह भी पढ़ें

flash_on
महाराजा सुहेलदेव पर विवादित टिप्पणी: भड़के मंत्री ओमप्रकाश राजभर, AIMIM अध्यक्ष से मांगी माफी, दी आंदोलन की चेतावनी
NEW
flash_on
बिजली क्षेत्र में पंजाब का 'पावर' शो: 90% घरों के बिल जीरो, घाटे से निकलकर मुनाफे में विभाग
flash_on
"अकाली दल है आदतन अपराधी": बिजली चोरी और बेअदबी के मुद्दे पर मुख्यमंत्री भगवंत मान का तीखा हमला
flash_on
सार्वजनिक परिवहन में बड़ी क्रांति: मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 250 नई PRTC बसों को दिखाई हरी झंडी, हजारों को मिलेगा रोजगार
flash_on
भाजपा स्थापना दिवस: 'देश सबसे पहले' के संकल्प के साथ गांधीनगर में जश्न, सीएम पटेल ने गिनाईं उपलब्धियां
flash_on
पटना से सीधे उड़ान भरेंगे अंतरराष्ट्रीय विमान: दुबई, बैंकॉक और काठमांडू के लिए शुरू होंगी सेवाएं
flash_on
'पोस्ट-माओवाद' युग की ओर बस्तर: पीएम मोदी और अमित शाह से मिलेंगे सीएम साय, पेश करेंगे विकास का मेगा रोडमैप

उन्होंने कहा कि दो चुनाव हमने उनके खिलाफ लड़े और मुंबई में सबसे बड़ी पार्टी हम रहे। मराठी वोटरों ने हमें समर्थन दिया, हमारा स्थिर वोट है, लेकिन उन दोनों का मानना था कि साथ में आने से उनकी खोई हुई जमीन वापस उन्हें मिल जाएगी, लेकिन ऐसा होने वाला नहीं है। वे बार-बार कहते हैं कि मराठीजनों के अस्तित्व की लड़ाई है। मैं कहता हूं कि मराठीजनों के अस्तित्व को कुछ नहीं हो सकता है। यह दोनों भाइयों के अस्तित्व की लड़ाई है।

क्या आप WhatsApp पर न्यूज़ अपडेट पाना चाहते हैं?

WhatsApp पर ताज़ा और भरोसेमंद न्यूज़ अपडेट तुरंत पाएं। अभी जुड़ें और हर खबर सबसे पहले पढ़ें।

Follow News Tv India on WhatsApp

उन्होंने राज ठाकरे को लेकर कहा कि वह सबसे बड़े ‘लूजर’ बनने वाले हैं। गठबंधन में राज ठाकरे का फायदा उद्धव ठाकरे को मिलेगा, लेकिन उद्धव का फायदा राज ठाकरे को नहीं मिलने वाला है।

महाराष्ट्र के सीएम ने उद्धव ठाकरे पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि उद्धव की रैली में पाकिस्तान के झंडे लहराए जाते हैं। बॉम्बे बम विस्फोट के आरोपी शामिल होकर वोट मांगते हैं। छत्रपति संभाजीनगर में रशीद मामू को वो टिकट देते हैं। अब उनके लोग मस्जिदों में जाकर कह रहे हैं कि उद्धव ठाकरे जीतकर आते हैं तो मस्जिदों के लाउडस्पीकर को फिर लगवा देंगे। ये सारी बातें क्या इशारा करती हैं?

Advertisement
Advertisement

उन्होंने कहा कि हम हिंदुत्ववादी हैं, लेकिन हमारा हिंदुत्व संकुचित नहीं है। हमने हमेशा कहा है कि जो भारत की संस्कृति को अपनी संस्कृति मानता है और जो प्राचीन भारत की परंपरा को मानता है, चाहे उसकी पूजा पद्धति कोई भी हो, हम उसे हिंदू मानते हैं, लेकिन जिस तरह से उद्धव ठाकरे ने मुस्लिम तुष्टिकरण शुरू किया है, ये हमें मंजूर नहीं है। बाला साहेब ठाकरे ने जिसकी सबसे अधिक खिलाफत की, अब वे वही करने की कोशिश कर रहे हैं, इसलिए मुझे लगता है कि उन्होंने हिंदुत्व छोड़ दिया है।

News Tv India हिंदी Official | Verified Expert • 27 Mar, 2026 Editor

News Tv India डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

हमें फॉलो करें

Advertisement
Advertisement
Logo

Never miss what matters

Enable notifications to get exclusive updates and top news stories.

⚙️ Manage Notifications

You are currently receiving our latest breaking news and updates.

Manage Notifications