बजट 2026: 'रिफॉर्म एक्सप्रेस' का नया गंतव्य! किरेन रिजिजू ने बताया विकसित भारत का रोडमैप; निर्मला सीतारमण का लगातार 9वां बजट
केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने आज पेश होने वाले बजट को केवल एक वित्तीय दस्तावेज नहीं, बल्कि भारत की प्रगति की रफ्तार का प्रतीक बताया है। आईएएनएस से बात करते हुए उन्होंने इसे 'रिफॉर्म एक्सप्रेस' की संज्ञा दी, जो देश के हर नागरिक की भलाई सुनिश्चित करेगी।
नई दिल्ली : केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने रविवार को केंद्रीय बजट 2026-27 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'विकसित भारत' के विजन से चलने वाली रिफॉर्म एक्सप्रेस का डेस्टिनेशन बताया।
समाचार एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए किरेन रिजिजू ने कहा, "रिफॉर्म एक्सप्रेस बहुत तेजी के साथ आगे बढ़ी है। संसद में बजट पेश होने के साथ आज हम इसकी एक झलक देखेंगे। यह बजट पूरे देश के लिए है। यह सभी की भलाई के लिए है।"