बजट 2026: टेक्सटाइल सेक्टर में आएगा निवेश का सैलाब! 5 नई स्कीमों और मेगा पार्क्स से बढ़ेंगे निर्यात के मौके; युवाओं के लिए 'समर्थ 2.0' का तोहफा।

सरकार ने कपड़ा उद्योग के लिए लॉन्च किया इंटीग्रेटेड प्रोग्राम। टेक्निकल टेक्सटाइल और हेरिटेज पार्क्स पर विशेष फोकस। ₹10,000 करोड़ के एमएसएमई फंड से छोटे बुनकरों और फैक्ट्रियों को मिलेगी नई ताकत।

News Tv India हिंदी
News Tv India हिंदी Official | Verified Expert • 27 Mar, 2026 Editor
Feb 1, 2026 • 8:05 PM
N
News TV India
BREAKING
News Tv India हिंदी
News Tv India हिंदी
2 months ago
बजट 2026: टेक्सटाइल सेक्टर में आएगा निवेश का सैलाब! 5 नई स्कीमों और मेगा पार्क्स से बढ़ेंगे निर्यात के मौके; युवाओं के लिए 'समर्थ 2.0' का तोहफा।
श का सैलाब! 5 नई स्कीमों और मेगा पार्क्स से बढ़ेंगे निर्यात के मौके; युवाओं के लिए 'समर्थ 2.0' का तोहफा।
सरकार ने कपड़ा उद्योग के लिए लॉन्च किया इंटीग्रेटेड प्रोग्राम। टेक्निकल टेक्सटाइल और हेरिटेज पार्क्स पर विशेष फोकस। ₹10,000 करोड़ के एमएसएमई फंड से छोटे बुनकरों और फैक्ट्रियों को मिलेगी नई ताकत।
Full Story: https://www.newstvindia.in/budget-2026-investing-in-textile-sector-5-new-schemes-and-mega-parks-to-increase-export-opportunities-samarth-2-0-for-youth
https://www.newstvindia.in/budget-2026-investing-in-textile-sector-5-new-schemes-and-mega-parks-to-increase-export-opportunities-samarth-2-0-for-youth
Copied
बजट 2026: टेक्सटाइल सेक्टर में आएगा निवेश का सैलाब! 5 नई स्कीमों और मेगा पार्क्स से बढ़ेंगे निर्यात के मौके; युवाओं के लिए 'समर्थ 2.0' का तोहफा।
बजट 2026: टेक्सटाइल सेक्टर में आएगा निवेश का सैलाब! 5 नई स्कीमों और मेगा पार्क्स से बढ़ेंगे निर्यात के मौके; युवाओं के लिए 'समर्थ 2.0' का तोहफा।
Advertisement
Advertisement

नई दिल्ली : केंद्रीय बजट 2026-27 में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पारंपरिक टेक्सटाइल क्लस्टर्स के आधुनिकीकरण के लिए मशीनरी, टेक्नोलॉजी अपग्रेड और सामान्य परीक्षण एवं प्रमाणन केंद्रों की स्थापना हेतु पूंजीगत सहायता की घोषणा की है।

साथ ही सरकार ने बड़े टेक्सटाइल पार्क बनाने का भी ऐलान किया है, जिससे निर्यात को बढ़ाने में मदद मिलेगी।

सरकारी बयान में कहा गया कि ये पार्क टेक्निकल टेक्सटाइल के विकास में भी सहयोग देंगे, जो औद्योगिक, चिकित्सा, रक्षा और बुनियादी ढांचा अनुप्रयोगों के लिए महत्वपूर्ण एक उच्च क्षमता वाला क्षेत्र है।

Advertisement
Advertisement

bolt यह भी पढ़ें

flash_on
उदयपुर में जमीनी विवाद ने लिया खौफनाक रूप: छोटे भाई ने कुल्हाड़ी से सगे भाई को उतारा मौत के घाट
NEW
flash_on
जालोर: रामसीन टेम्पो चोरी कांड में मुख्य आरोपी गिरफ्तार, सुमेरपुर से जुड़े तार
flash_on
अधीर रंजन चौधरी की संपत्ति और आपराधिक मामलों का खुलासा: चुनावी हलफनामे में सामने आई पूरी कुंडली
flash_on
'शानदार चार साल': मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पेश किया सरकार का रिपोर्ट कार्ड, नौकरियों और डिजिटल क्रांति पर दिया जोर
flash_on
मानवता और भाईचारे का संदेश: कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने हरिद्वार के लिए रवाना की 'दमड़ी यात्रा'
flash_on
यूपी पुलिस में बंपर भर्ती: योगी सरकार 81,000 से अधिक पदों पर करेगी नियुक्ति; कानून-व्यवस्था को 'हाइ-टेक' बनाने का मास्टरप्लान
flash_on
जेवर के विकास को मिलेगी नई रफ़्तार: विधायक धीरेंद्र सिंह ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात; चोला स्टेशन को 'मल्टीमॉडल हब' बनाने का प्रस्ताव

इसके अलावा, टेक्सटाइल सेक्टर के लिए एक इंटीग्रेटेड प्रोग्राम का ऐलान किया गया। इसके पांच घटक होंगे, जिसमें नेशनल फाइबर स्कीम, टेक्सटाइल एक्सपेंशन एंड एम्प्लॉयमेंट स्कीम, नेशनल हैंडलूम और हैंडीक्राफ्ट प्रोग्राम, टेक्स-ईको इनिशिएटिव और कौशल के लिए समर्थ 2.0 शामिल हैं।

क्या आप WhatsApp पर न्यूज़ अपडेट पाना चाहते हैं?

WhatsApp पर ताज़ा और भरोसेमंद न्यूज़ अपडेट तुरंत पाएं। अभी जुड़ें और हर खबर सबसे पहले पढ़ें।

Follow News Tv India on WhatsApp

समर्थ 2.0 एक एडवांस कौशल विकास कार्यक्रम है जिसका उद्देश्य उद्योग और शैक्षणिक संस्थानों के साथ गहन सहयोग के माध्यम से वस्त्र कौशल इकोसिस्टम का आधुनिकीकरण करना है, जिससे मूल्य श्रृंखला में उद्योग के लिए तैयार कुशल जनशक्ति की उपलब्धता सुनिश्चित हो सके।

सीआईआई पंजाब के चेयरमैन अमिन जैन ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत करते हुए कहा कि इस बजट में टेक्सटाइल सेक्टर के लिए काफी सारे ऐलान किए है। इसमें मेगा टेक्सटाइल पार्क बनाना, अधिक श्रम उपयोग वाले टेक्सटाइल के लिए इंटीग्रेटेड प्लान बनाना और हेरिटेज टेक्सटाइल पार्क को दोबारा से विकसित करने की जो बात कही गई है। इससे देश की टेक्सटाइल इंडस्ट्री को बड़ा बूस्ट मिलेगा।

Advertisement
Advertisement

इसके अतिरिक्त, 10,000 करोड़ रुपए का एमएसएमई फंड बनाने का ऐलान किया गया है। देश में सबसे ज्यादा एमएसएमई टेक्सटाइल सेक्टर में है। इससे पूरे सेक्टर को फायदा होगा।

हाल में सरकार ने यूरोपीय संघ (ईयू) के साथ फ्री ट्रेड एग्रीमेंट किया है। इससे देश के टेक्सटाइल क्षेत्र के लिए निर्यात के अवसर बढ़ गए हैं। ऐसे में सरकार का टेक्सटाइल क्षेत्र पर फोकस होने से देश में बड़े स्तर पर रोजगार बढ़ाने में मदद मिलेगी।

News Tv India हिंदी Official | Verified Expert • 27 Mar, 2026 Editor

News Tv India डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

LIVE TV

हमें फॉलो करें

Advertisement
Advertisement
Logo

Never miss what matters

Enable notifications to get exclusive updates and top news stories.

⚙️ Manage Notifications

You are currently receiving our latest breaking news and updates.

Manage Notifications