शहरों के कायाकल्प के लिए ₹1 लाख करोड़ का 'शहरी चुनौती कोष' मंजूर: 5 वर्षों में होगा ₹4 लाख करोड़ का निवेश; विकास के नए केंद्र बनेंगे भारतीय शहर
प्रधानमंत्री मोदी ने ₹1 लाख करोड़ के शहरी चुनौती कोष (Urban Challenge Fund) को मंजूरी दी। 2031 तक शहरों में ₹4 लाख करोड़ का निवेश और इन्फ्रास्ट्रक्चर सुधार का लक्ष्य।
नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट ने शहरी चुनौती कोष (यूसीएफ) को मंजूरी दे दी है। इसके तहत शहरों में उच्च गुणवत्ता वाले इन्फ्रास्ट्रक्चर निर्माण के लिए कुल एक लाख करोड़ रुपए की केंद्रीय सहायता (सीए) दी जाएगी।
कैबिनेट ने बताया कि शहरी चुनौती कोष उच्च गुणवत्ता वाले शहरी बुनियादी ढांचे के निर्माण के लिए बाजार वित्त, निजी भागीदारी और नागरिक-केंद्रित सुधारों का लाभ उठाएगा। इस कोष का उद्देश्य लचीले, उत्पादक, समावेशी और जलवायु-अनुकूल शहरों का निर्माण करना है ताकि शहर देश के आर्थिक विकास के अगले चरण के प्रमुख चालक बन सके।