T20 World Cup 2026: क्या वर्ल्ड कप से बाहर होगा बांग्लादेश? ICC ने वेन्यू बदलने की मांग ठुकराई; स्कॉटलैंड की खुल सकती है किस्मत
बांग्लादेश सरकार ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए भारत में खेलने से इनकार किया है। आईसीसी (ICC) द्वारा मैचों को शिफ्ट करने की मांग खारिज होने के बाद खेल सलाहकार आसिफ नजरुल ने कड़ा रुख अपनाया है। स्कॉटलैंड अब बांग्लादेश की जगह ले सकता है।
News Tv India हिंदी Official | Verified Expert • 27 Mar, 2026Editor
Jan 22, 2026 • 6:03 PM
N
News TV India
BREAKING
News Tv India हिंदी
3 months ago
T20 World Cup 2026: क्या वर्ल्ड कप से बाहर होगा बांग्लादेश? ICC ने वेन्यू बदलने की मांग ठुकराई; स्कॉटलैंड की खुल सकती है किस्मत
बांग्लादेश सरकार ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए भारत में खेलने से इनकार किया है। आईसीसी (ICC) द्वारा मैचों को शिफ्ट करने की मांग खारिज होने के बाद खेल सलाहकार आसिफ नजरुल ने कड़ा रुख अपनाया है। स्कॉटलैंड अब बांग्लादेश की जगह ले सकता है।
Full Story: https://www.newstvindia.in/t20-world-cup-2026-will-bangladesh-be-out-of-the-world-cup-icc-declines-to-change-venue-scotland-s-fortunes-may-be-open
T20 World Cup 2026: क्या वर्ल्ड कप से बाहर होगा बांग्लादेश? ICC ने वेन्यू बदलने की मांग ठुकराई; स्कॉटलैंड की खुल सकती है किस्मत
नई दिल्ली : बांग्लादेश सरकार के खेल सलाहकार आसिफ नजरुल ने गुरुवार को बताया कि बांग्लादेश के आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में खेलने की गुंजाइश नहीं है। बांग्लादेश ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) से अनुरोध किया था कि उसके विश्व कप मैच भारत के बजाय किसी अन्य वेन्यू पर शिफ्ट किए जाएं, लेकिन आईसीसी ने इस मांग को खारिज कर दिया था।
आसिफ नजरुल ने बांग्लादेश टीम के खिलाड़ियों और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) अधिकारियों के साथ गुरुवार को एक मीटिंग के बाद पत्रकारों से कहा, "हमारे फैसले को बदलने की कोई गुंजाइश नहीं है। हमें आईसीसी से न्याय नहीं मिला। हालांकि, हमें अब भी उम्मीद है कि आईसीसी हमारे साथ न्याय करेगा। भारत में सुरक्षा की स्थिति जस की तस बनी हुई है।"
उन्होंने कहा, "हम श्रीलंका में खेलने की अपनी योजना के साथ आईसीसी के पास वापस जाएंगे। उन्होंने हमें 24 घंटों का अल्टीमेटम दिया था, लेकिन कोई ग्लोबल बॉडी ऐसा नहीं कर सकती। आईसीसी 200 मिलियन लोगों को वर्ल्ड कप देखते हुए मिस कर देगा। यह उनका नुकसान होगा।"
बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ बढ़ती हिंसा के बीच भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को मुस्तफिजुर रहमान को अपनी आईपीएल 2026 टीम से हटाने का निर्देश दिया था।
क्या आप WhatsApp पर न्यूज़ अपडेट पाना चाहते हैं?
WhatsApp पर ताज़ा और भरोसेमंद न्यूज़ अपडेट तुरंत पाएं। अभी जुड़ें और हर खबर सबसे पहले पढ़ें।
आसिफ नजरुल ने कहा, "भारत हमारे एक क्रिकेटर को सुरक्षा नहीं दे सका। उस देश में, क्रिकेट बोर्ड सरकार का ही एक हिस्सा है, जो दबाव में आने पर हमारे एक क्रिकेटर को सुरक्षा देने में या तो नाकाम रहा या हिचकिचाया।"
उल्लेखनीय है कि बुधवार को आईसीसी ने स्पष्ट तौर पर कहा था कि आगामी वर्ल्ड कप में बांग्लादेश के मुकाबले पूर्व नियोजित कार्यक्रम के अनुसार भारत में ही खेले जाएंगे।
तय कार्यक्रम के अनुसार, बांग्लादेश की टीम 7 फरवरी को वेस्टइंडीज के खिलाफ मुकाबला खेलेगी। इसके बाद 9 फरवरी को यह टीम इटली के खिलाफ मैदान पर उतरेगी। 14 फरवरी को इस टीम का सामना इंग्लैंड से होगा। यह तीनों मुकाबले कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले जाने हैं। इसके बाद 17 फरवरी को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में बांग्लादेश का सामना नेपाल से होगा।
बांग्लादेश के इस इवेंट से हटने पर स्कॉटलैंड को फायदा होगा। यह टीम फिलहाल 14वें पायदान पर है, जो टी20 वर्ल्ड कप 2026 में क्वालीफाई न करने वालों में सबसे ऊंची रैंक वाली टीम है।
टी20 वर्ल्ड कप 7 फरवरी से 8 मार्च के बीच भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में खेला जाना है।