टी20 वर्ल्ड कप 2026 फाइनल: भारत ने खड़ा किया रनों का हिमालय; संजू, अभिषेक और ईशान के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, जीत के लिए 256 का लक्ष्य
अहमदाबाद में टीम इंडिया का धमाका! संजू सैमसन (89), ईशान किशन (54) और अभिषेक शर्मा (52) की पारियों के दम पर भारत ने फाइनल में बनाए 255 रन।
News Tv India हिंदी Official | Verified Expert • 27 Mar, 2026Editor
Mar 8, 2026 • 9:01 PM
N
News TV India
BREAKING
News Tv India हिंदी
1 month ago
टी20 वर्ल्ड कप 2026 फाइनल: भारत ने खड़ा किया रनों का हिमालय; संजू, अभिषेक और ईशान के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, जीत के लिए 256 का लक्ष्य
अहमदाबाद में टीम इंडिया का धमाका! संजू सैमसन (89), ईशान किशन (54) और अभिषेक शर्मा (52) की पारियों के दम पर भारत ने फाइनल में बनाए 255 रन।
Full Story: https://www.newstvindia.in/t20-world-cup-2026-final-india-set-up-himalayas-of-runs-sanju-abhishek-and-ishan-storm-new-zealand-aim-for-256-to-win
टी20 वर्ल्ड कप 2026 फाइनल: भारत ने खड़ा किया रनों का हिमालय; संजू, अभिषेक और ईशान के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, जीत के लिए 256 का लक्ष्य
अहमदाबाद : संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा और ईशान किशन की तूफानी पारियों के दम पर भारत ने न्यूजीलैंड को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मैच में जीत के लिए 256 रन का विशाल टारगेट दिया है।
रविवार को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में जारी इस खिताबी मुकाबले में न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सेंटनर ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। इसके जवाब में टीम इंडिया ने निर्धारित ओवरों में 5 विकेट खोकर 255 रन बनाए।
क्या आप WhatsApp पर न्यूज़ अपडेट पाना चाहते हैं?
WhatsApp पर ताज़ा और भरोसेमंद न्यूज़ अपडेट तुरंत पाएं। अभी जुड़ें और हर खबर सबसे पहले पढ़ें।
भारत को संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा की सलामी जोड़ी ने शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों खिलाड़ियों ने 7.1 ओवरों में 98 रन की साझेदारी की। अभिषेक 21 गेंदों में 3 छक्कों और 6 चौकों की मदद से 52 रन बनाकर पवेलियन लौटे।
यहां से संजू सैमसन ने ईशान किशन के साथ दूसरे विकेट के लिए 48 गेंदों में 105 रन जुटाकर टीम को 200 के पार पहुंचा दिया। संजू ने लगातार तीसरी पारी में अर्धशतक लगाया। खिताबी मैच में उन्होंने 46 गेंदों में 8 छक्कों और 5 चौकों की मदद से 89 रन बनाए।
टीम इंडिया को 16वें ओवर की पहली गेंद पर सैमसन के रूप में दूसरा झटका लगा। इसी ओवर की पांचवीं गेंद पर ईशान (54) और अंतिम गेंद पर कप्तान सूर्यकुमार यादव (0) भी पवेलियन लौट गए। ईशान ने 25 गेंदों में 4 छक्कों और इतने ही चौकों के साथ 54 रन बनाए।
टीम इंडिया 204 के स्कोर तक अपने 4 विकेट खो चुकी थी। यहां से तिलक वर्मा ने मोर्चा संभाला। उन्होंने हार्दिक पंड्या (18) के साथ 22 रन और शिवम दुबे (नाबाद 26) के साथ 29 रन की अटूट साझेदारी करते हुए भारत को 255 रन तक पहुंचाया, जो टी20 वर्ल्ड कप के नॉकआउट का सबसे बड़ा स्कोर भी है।
मेहमान टीम की तरफ से जेम्स नीशम ने 4 ओवरों में 46 रन देकर 3 विकेट हासिल किए, जबकि रचिन रवींद्र और मैट हैनरी ने 1-1 विकेट निकाला। टीम इंडिया इस मैच में बगैर किसी बदलाव के उतरी है, जबकि कीवी टीम में कोल मैककोन्ची के स्थान पर जैकब डफी को शामिल किया गया।
भारत की प्लेइंग इलेवन: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह।