"भारत इस जीत का हकदार": ICC अध्यक्ष जय शाह ने टीम इंडिया को दी बधाई, इंग्लैंड के प्रदर्शन को भी सराहा
भारतीय अंडर-19 टीम की ऐतिहासिक खिताबी जीत पर इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) के अध्यक्ष जय शाह ने अपनी खुशी जाहिर की है। उन्होंने टीम इंडिया को रिकॉर्ड छठी बार विश्व विजेता बनने पर 'हकदार' बताते हुए भविष्य के सितारों के शानदार खेल की प्रशंसा की।
नई दिल्ली : इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) के अध्यक्ष जय शाह ने भारतीय टीम को अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीतने पर बधाई देते हुए उसे इसका 'हकदार' बताया है।
आईसीसी अध्यक्ष जय शाह ने कहा, "आईसीसी अंडर-19 पुरुष क्रिकेट वर्ल्ड कप का छठा खिताब जीतने के लिए भारत को बहुत-बहुत बधाई! वे इस जीत के हकदार हैं, लेकिन फाइनल तक शानदार प्रदर्शन करने के बाद इंग्लैंड भी गर्व महसूस कर सकता है। जिम्बाब्वे क्रिकेट और नामीबिया क्रिकेट को भी एक शानदार टूर्नामेंट की मेजबानी करने के लिए बहुत-बहुत बधाई, जिसने हमारे खेल के भविष्य के सितारों को दिखाया।"
