IND vs NZ 4th T20: विशाखापत्तनम में कीवी बल्लेबाजों का तूफान, भारत को मिला 216 रनों का पहाड़ जैसा लक्ष्य; कॉन्वे-सीफर्ट ने उड़ाए होश!
चौथे टी20 में न्यूजीलैंड ने खड़ा किया विशाल स्कोर। डेवोन कॉन्वे और टिम सीफर्ट की 100 रनों की साझेदारी ने भारत को बैकफुट पर धकेला। अर्शदीप और कुलदीप ने झटके 2-2 विकेट। क्या सूर्या की सेना लगाएगी जीत का चौका?
विशाखापत्तनम : न्यूजीलैंड ने डेवोन कॉन्वे और टिम सीफर्ट के बीच शतकीय साझेदारी के दम पर भारत को चौथे टी20 मैच में जीत के लिए 216 रन का टारगेट दिया है। टीम इंडिया शुरुआती तीनों मैच जीतकर सीरीज में अजेय बढ़त हासिल कर चुकी है। ऐसे में भारत इस मुकाबले को अपने नाम करते हुए 'जीत का चौका' लगाने के इरादे से उतरा है।
एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में बुधवार को भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर न्यूजीलैंड को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया।