60 साल बाद भी नहीं मिला जमीन का मालिकाना हक! सुपौल में सैकड़ों पुनर्वासित परिवारों का प्रदर्शन
बिहार के सुपौल में कोसी पुनर्वासित सैकड़ों परिवारों ने मंगलवार को अपनी विभिन्न मांगों को लेकर जिला मुख्यालय स्थित डिग्री कॉलेज के समीप धरना-प्रदर्शन किया।
बिहार के सुपौल में कोसी पुनर्वासित सैकड़ों परिवारों ने मंगलवार को अपनी विभिन्न मांगों को लेकर जिला मुख्यालय स्थित डिग्री कॉलेज के समीप धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने पुनर्वास की जमीन का मालिकाना हक देने, Holding Tax से राहत, आवास योजना का लाभ और अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग उठाई।
धरना-प्रदर्शन का नेतृत्व समाजसेवी लव यादव ने किया। प्रदर्शन में शामिल लोगों ने सरकार पर पुनर्वासित परिवारों की समस्याओं की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए जल्द समाधान की मांग की।