विधानसभा चुनाव 2026: केरल, असम और पुडुचेरी में लोकतंत्र का महापर्व, 1,899 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में होगी कैद
केरल, असम और पुडुचेरी में विधानसभा चुनावों के लिए सुबह 7 बजे से मतदान जारी है। असम में विधानसभा की 126 सीटों, केरल में 140 सीटों और पुडुचेरी में 30 सीटों के लिए वोट डाले जा रहे हैं। मतदान सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक होगा और नतीजे 4 मई को घोषित किए जाएंगे।
नई दिल्ली: केरल, असम और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव 2026 के लिए आज सुबह 7 बजे से मतदान की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीनों राज्यों के मतदाताओं से लोकतंत्र के इस उत्सव में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने और रिकॉर्ड तोड़ मतदान करने का विशेष आग्रह किया है।
प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' (X) के माध्यम से अलग-अलग संदेशों में युवाओं और महिलाओं से लोकतंत्र की प्रक्रिया को मजबूत करने के लिए आगे आने को कहा।
नई दिल्ली : केरल, असम और पुडुचेरी में विधानसभा चुनावों के लिए सुबह 7 बजे से मतदान जारी है। असम में विधानसभा की 126 सीटों, केरल में 140 सीटों और पुडुचेरी में 30 सीटों के लिए वोट डाले जा रहे हैं। मतदान सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक होगा और नतीजे 4 मई को घोषित किए जाएंगे।