IPL 2026: श्रेयस अय्यर के नाबाद शतक से पंजाब किंग्स की धमाकेदार जीत, लखनऊ को 7 विकेट से रौंदकर जिंदा रखी प्लेऑफ की उम्मीदें
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 68वें मुकाबले में पंजाब किंग्स (PBKS) ने अपनी प्लेऑफ की उम्मीदों को शानदार तरीके से जिंदा रखा है। शनिवार को भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए बेहद उतार-चढ़ाव भरे मैच में पंजाब किंग्स ने घरेलू टीम लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) को 7 विकेट से करारी शिकस्त दी।
News Tv India हिंदी Official | Verified Expert • 27 Mar, 2026Editor
May 24, 2026 • 6:55 AM | लखनऊ
N
News TV India
BREAKING
News Tv India हिंदी
2 hours ago
IPL 2026: श्रेयस अय्यर के नाबाद शतक से पंजाब किंग्स की धमाकेदार जीत, लखनऊ को 7 विकेट से रौंदकर जिंदा रखी प्लेऑफ की उम्मीदें
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 68वें मुकाबले में पंजाब किंग्स (PBKS) ने अपनी प्लेऑफ की उम्मीदों को शानदार तरीके से जिंदा रखा है। शनिवार को भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए बेहद उतार-चढ़ाव भरे मैच में पंजाब किंग्स ने घरेलू टीम लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) को 7 विकेट से करारी शिकस्त दी।
Full Story: https://www.newstvindia.in/s/35bd23
https://www.newstvindia.in/s/35bd23
Copied
IPL 2026: श्रेयस अय्यर के नाबाद शतक से पंजाब किंग्स की धमाकेदार जीत, लखनऊ को 7 विकेट से रौंदकर जिंदा रखी प्लेऑफ की उम्मीदें
लखनऊ : पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) ने शनिवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 68वें मैच को अपने नाम किया। भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मैच में पीबीकेएस ने लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) को 7 विकेट से मात देकर प्लेऑफ की उम्मीदों को जिंदा रखा है। पंजाब किंग्स की जीत में कप्तान श्रेयस अय्यर का अहम योगदान रहा, जिन्होंने नाबाद शतकीय पारी खेली।
इस जीत के साथ पंजाब किंग्स प्वाइंट्स टेबल में फिलहाल चौथे स्थान (15 अंक) पर पहुंच गई है। इस टीम ने 14 में से 7 मैच अपने नाम किए हैं, जबकि 1 मुकाबला बारिश के चलते बेनतीजा रहा था। अब पीबीकेएस का प्लेऑफ में पहुंचना राजस्थान रॉयल्स (आरआर) पर निर्भर करेगा, जिसने रविवार को मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुकाबले में उतरना है। आरआर इस मैच को अगर अपने नाम करती हैं, तो प्लेऑफ का अंतिम टिकट उसी के नाम होगा।
लखनऊ में टॉस गंवाकर बल्लेबाजी के लिए उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स ने निर्धारित ओवरों में 6 विकेट खोकर 196 रन बनाए। इस टीम ने महज 20 के स्कोर तक अर्शिन कुलकर्णी (0) और निकोलस पूरण (2) का विकेट गंवा दिया था। यहां से जोश इंगलिस ने आयुष बडोनी के साथ 23 गेंदों में 49 रन की साझेदारी की।
क्या आप WhatsApp पर न्यूज़ अपडेट पाना चाहते हैं?
WhatsApp पर ताज़ा और भरोसेमंद न्यूज़ अपडेट तुरंत पाएं। अभी जुड़ें और हर खबर सबसे पहले पढ़ें।
बडोनी 18 गेंदों में 3 छक्कों और 5 चौकों के साथ 43 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जिसके बाद इंगलिस ने कप्तान ऋषभ पंत के साथ चौथे विकेट के लिए 43 गेंदों में 65 रन जुटाए। पंत ने टीम के खाते में 26 रन का योगदान दिया।
इसके बाद इंगलिस ने अब्दुल समद के साथ पांचवें विकेट के लिए 19 गेंदों में 35 रन जुटाकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। इंगलिस 2 छक्कों और 9 चौकों के साथ 72 रन बनाकर आउट हुए, जबकि अब्दुल समद ने 37 रन का योगदान टीम के खाते में दिया। विपक्षी खेमे से मार्को जानसेन और युजवेंद्र चहल ने 2-2 विकेट निकाले। अजमतुल्लाह उमरजई और शशांक सिंह ने 1-1 विकेट हासिल किया।
इसके जवाब में पंजाब किंग्स ने 18 ओवरों में जीत हासिल कर ली। पंजाब किंग्स पारी की पहली ही गेंद पर प्रियांश आर्य (0) का बड़ा विकेट गंवा चुकी थी। इसके बाद कूपर कोनोली ने प्रभसिमरन सिंह के साथ दूसरे विकेट के लिए 22 रन जुटाए।
कोनोली 10 गेंदों में 4 चौकों के साथ महज 18 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जिसके बाद कप्तान अय्यर ने प्रभसिमरन के साथ तीसरे विकेट के लिए 76 गेंदों में 140 रन जुटाकर टीम को जीत की दहलीज पर ला दिया।
प्रभसिमरन 39 गेंदों में 2 छक्कों और 7 चौकों के साथ 69 रन की पारी खेलकर आउट हुए। इस टीम ने 15 ओवरों की समाप्ति तक 3 विकेट खोकर 162 रन बना लिए थे, जिसके बाद अय्यर ने सूर्यांश शेडगे के साथ 18 गेंदों में 38 रन की अटूट साझेदारी करते हुए टीम को आसान जीत दिलाई।
अय्यर 51 गेंदों में 5 छक्कों और 11 चौकों के साथ 101 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि सूर्यांश ने 7 गेंदों में नाबाद 9 रन बनाए। विपक्षी खेमे से मोहम्मद शमी ने सर्वाधिक 2 विकेट हासिल किए, जबकि अर्जुन तेंदुलकर ने 1 विकेट अपने नाम किया।