असम में इंफ्रास्ट्रक्चर की नई क्रांति: PM मोदी ने किया पूर्वोत्तर के पहले 'एक्स्ट्राडोज्ड' पुल और 'आपातकालीन रनवे' का उद्घाटन
प्रधानमंत्री मोदी ने ब्रह्मपुत्र पर 6-लेन कुमार भास्कर वर्मा पुल और डिब्रूगढ़ में भारत की पहली उत्तर-पूर्वी आपातकालीन लैंडिंग सुविधा का उद्घाटन किया।
गुवाहाटी : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को ब्रह्मपुत्र नदी पर बने कुमार भास्कर वर्मा सेतु का उद्घाटन किया। यह आधुनिक पुल गुवाहाटी को नॉर्थ गुवाहाटी से जोड़ता है और क्षेत्र की कनेक्टिविटी को नई गति देता है।
करीब 2.86 किलोमीटर लंबा यह 6-लेन एक्स्ट्राडोज्ड प्री-स्ट्रेस्ड कंक्रीट (पीएससी) पुल लगभग 3,030 करोड़ रुपए की लागत से तैयार हुआ है। यह पूर्वोत्तर भारत का पहला एक्स्ट्राडोज्ड पुल है। इसके चालू होने से गुवाहाटी और उत्तर-गुवाहाटी के बीच यात्रा समय घटकर मात्र 7 मिनट रह जाएगा।