टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले मिचेल मार्श का धमाका, BBL में तूफानी शतक से पर्थ की बड़ी जीत
ऑस्ट्रेलिया के संभावित कप्तान मिचेल मार्श टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले जबरदस्त फॉर्म में नजर आ रहे हैं। बीबीएल में होबार्ट हरिकेन्स के खिलाफ मार्श के विस्फोटक शतक और आरोन हार्डी की आतिशी पारी से पर्थ स्कॉर्चर्स ने 40 रन की शानदार जीत दर्ज की।
होबार्ट : टी20 विश्व कप 2026 से पहले मिचेल मार्श खतरनाक फॉर्म में दिख रहे हैं। विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी करने को तैयार मिशेल मार्श ने बीबीएल में विस्फोटक शतक लगाते हुए अपनी टीम पर्थ स्कॉर्चर्स को होबार्ट हरिकेन्स के खिलाफ बड़ी जीत दिलायी है।
होबार्ट हरिकेन्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। पर्थ स्कॉर्चर्स की तरफ से पारी की शुरुआत करने आए मिचेल मार्श गेंदबाजों पर बेरहम दिखे। मार्श ने मात्र 58 गेंदों पर 5 छक्कों और 11 चौकों की मदद से 102 रन की पारी खेली।