Karpoori Thakur Jayanti: जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती पर पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि; बोले- 'समाज के वंचितों के लिए समर्पित था उनका जीवन'
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'भारत रत्न' कर्पूरी ठाकुर को नमन करते हुए उनकी सादगी और ईमानदारी को याद किया। अमित शाह ने उन्हें सामाजिक न्याय का आदर्श बताया, वहीं बिहार में भी भव्य कार्यक्रमों के जरिए जननायक को याद किया जा रहा है।
नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और 'भारत रत्न' जननायक कर्पूरी ठाकुर को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि अपनी सादगी और जनसेवा के प्रति समर्पण भाव को लेकर कर्पूरी ठाकुर हमेशा स्मरणीय और अनुकरणीय रहेंगे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री 'भारत रत्न' जननायक कर्पूरी ठाकुर को उनकी जयंती पर सादर नमन। समाज के शोषित, वंचित और कमजोर वर्गों का उत्थान हमेशा उनकी राजनीति के केंद्र में रहा। अपनी सादगी और जनसेवा के प्रति समर्पण भाव को लेकर वे सदैव स्मरणीय और अनुकरणीय रहेंगे।"