पीएम मोदी ने दी नेपाल को बधाई: 'बालेन शाह' की आंधी में उखड़े पुराने दिग्गज, झापा में केपी ओली की ऐतिहासिक हार
प्रधानमंत्री मोदी ने नेपाल में सफल चुनाव के लिए बधाई दी। बालेन शाह की RSP पार्टी लैंडस्लाइड जीत की ओर। केपी ओली को झापा में मिली बड़ी हार।
नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नेपाल को सफलतापूर्वक चुनाव कराने के लिए बधाई दी है। पीएम मोदी ने कहा कि भारत करीबी दोस्त और पड़ोसी नेपाल के साथ काम करने को तैयार है।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर उन्होंने नेपाल की जनता और सरकार को बधाई दी। उन्होंने लिखा, "मैं नेपाल के लोगों और सरकार को चुनावों के सफल और शांतिपूर्ण तरीके से होने पर दिल से बधाई देना चाहता हूं। अपने नेपाली भाइयों और बहनों को अपने डेमोक्रेटिक अधिकारों का इतने जोश के साथ इस्तेमाल करते देखना बहुत अच्छा लग रहा है।”