तमिलनाडु पहुंचे पीएम मोदी का सीएम स्टालिन पर तीखा हमला, बोले - 'तमिल गौरव की बात करने वाले अंग्रेजी में करते हैं हस्ताक्षर'
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने रविवार को तमिलनाडु के दौरे पर मुख्यमंत्री एमके स्टालिन (MK Stalin) और डीएमके (DMK) सरकार पर बड़ा हमला बोला। एक जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि, "तमिलनाडु के ये नेता तमिल भाषा पर गर्व करने की बात करते हैं, लेकिन मुझे हमेशा अंग्रेजी में पत्र लिखते हैं और अंग्रेजी में हस्ताक्षर करते हैं। उनका तमिल गौरव कहां है?"

केंद्र ने UPA सरकार से ज्यादा फंड दिया - पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि साल 2014 से उनकी सरकार ने तमिलनाडु को UPA सरकार के मुकाबले तीन गुना ज्यादा फंड (Tamil Nadu Development Funds) मुहैया कराया है। उन्होंने कहा, “कुछ लोगों को रोने की आदत होती है। वे हर बात पर रोते हैं, जबकि हमारी सरकार ने विकास को प्राथमिकता दी है।"