यूपी से बिहार तक होली की रौनक: प्रभु श्री राम और महादेव के आशीर्वाद के साथ दिग्गजों ने दी बधाई

देशभर में होली की धूम। उत्तर प्रदेश, दिल्ली और बिहार के मुख्यमंत्रियों ने सोशल मीडिया के जरिए जनता को शुभकामनाएं दीं और भाईचारे का संदेश दिया।

News Tv India हिंदी
News Tv India हिंदी Official | Verified Expert • 27 Mar, 2026 Editor
Mar 4, 2026 • 8:36 AM
N
News TV India
BREAKING
News Tv India हिंदी
News Tv India हिंदी
1 month ago
यूपी से बिहार तक होली की रौनक: प्रभु श्री राम और महादेव के आशीर्वाद के साथ दिग्गजों ने दी बधाई
ी राम और महादेव के आशीर्वाद के साथ दिग्गजों ने दी बधाई
देशभर में होली की धूम। उत्तर प्रदेश, दिल्ली और बिहार के मुख्यमंत्रियों ने सोशल मीडिया के जरिए जनता को शुभकामनाएं दीं और भाईचारे का संदेश दिया।
Full Story: https://www.newstvindia.in/holi-raunak-from-up-to-bihar-veterans-greet-with-blessings-of-lord-shri-ram-and-mahadev
https://www.newstvindia.in/holi-raunak-from-up-to-bihar-veterans-greet-with-blessings-of-lord-shri-ram-and-mahadev
Copied
यूपी से बिहार तक होली की रौनक: प्रभु श्री राम और महादेव के आशीर्वाद के साथ दिग्गजों ने दी बधाई
यूपी से बिहार तक होली की रौनक: प्रभु श्री राम और महादेव के आशीर्वाद के साथ दिग्गजों ने दी बधाई
Advertisement
Advertisement

नई दिल्ली : देशभर में धूमधाम से होली मनाई जा रही है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने होली की बधाई दी।

Advertisement
Advertisement

bolt यह भी पढ़ें

flash_on
रणनीतिक साझेदारी को धार: जयशंकर और मंटुरोव ने वैश्विक चुनौतियों पर साझा किया दृष्टिकोण
NEW
flash_on
पश्चिम एशिया संकट: राहुल गांधी के रुख से अलग आनंद शर्मा ने की भारतीय कूटनीति की तारीफ; बोले- 'देशहित में एकजुटता जरूरी'
flash_on
एएआई का 31वां स्थापना दिवस: 'उड़ान' विजन की रीढ़ बना भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण; मंत्री राम मोहन नायडू ने सराहा
flash_on
पश्चिम एशिया संकट पर PM मोदी की हाई-लेवल मीटिंग: एलपीजी-उर्वरक की सप्लाई और महंगाई रोकने के लिए दिए कड़े निर्देश
flash_on
पद्मश्री एच.एस. फूलका भाजपा में शामिल, हरदीप पुरी बोले- 1984 सिख नरसंहार 'सुनियोजित हत्या'
flash_on
दिल्ली जा रही एयर इंडिया एक्सप्रेस फ्लाइट से निकला धुआं, लखनऊ में की आपातकालीन लैंडिंग
flash_on
अमित शाह का लोकसभा में भाषण: नक्सलवाद पर राहुल गांधी और अर्बन नक्सलियों को घेरा

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं दी। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "रंग, उमंग और सामाजिक समरसता के पावन पर्व होली की प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि यह पावन रंगोत्सव आप सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, शांति एवं नई ऊर्जा व नया उत्साह लेकर आए।"

क्या आप WhatsApp पर न्यूज़ अपडेट पाना चाहते हैं?

WhatsApp पर ताज़ा और भरोसेमंद न्यूज़ अपडेट तुरंत पाएं। अभी जुड़ें और हर खबर सबसे पहले पढ़ें।

Follow News Tv India on WhatsApp

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "रंगों के महापर्व होली की आप सभी दिल्लीवासियों को हार्दिक बधाई और ढेरों मंगलकामनाएं। प्रार्थना है कि उत्सव का यह पावन पर्व आपके जीवन को सुख, शांति और समृद्धि के इंद्रधनुषी रंगों से भर दे। उमंग और उल्लास का यह त्योहार हमारे समाज में आपसी प्रेम, विश्वास और सद्भाव की मिठास को और बढ़ाए। प्रेम और भाईचारे के इस अवसर पर हर चेहरा मुस्कान से खिला रहे और हर घर खुशियों की सुगंध से महकता रहे।"

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "उत्साह, उमंग और समरसता के पावन पर्व होली की समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। मेरी कामना है कि यह उत्सव हर आंगन में सुख, शांति व समृद्धि के नए-नए रंग बिखेरे। समाज में सद्भाव, सकारात्मकता और एकता के रंग सदा चटक रहें।"

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "रंगों के पावन पर्व होली की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं! यह उत्सव प्रेम, भाईचारे और एकता का प्रतीक है, जो हमें सद्भाव के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। भगवान महादेव से कामना है कि आप सभी जीवन में सुख, समृद्धि और नई ऊर्जा के रंग सदा खिलते रहें।"

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "रंगों के त्योहार होली की बधाई एवं शुभकामनाएं। होली सामाजिक समरसता का प्रतीक है। होली का यह पवित्र त्योहार राज्यवासियों के जीवन में खुशियों के नए रंग लेकर आए। यह पवित्र त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत का भी प्रतीक है। होली का त्योहार प्रेम, भाईचारे एवं सद्भाव के साथ मनाएं।"

रंगों का त्योहार, होली, हिंदू धर्म के सबसे प्रतीक्षित त्योहारों में से एक है, जिसे उत्साह और उमंग के साथ मनाया जाता है। रंगवाली होली, बड़ी होली और धुलंडी के नाम से भी जाना जाने वाला यह जीवंत त्योहार वसंत ऋतु के आगमन और शीत ऋतु की समाप्ति का प्रतीक है।

News Tv India हिंदी Official | Verified Expert • 27 Mar, 2026 Editor

News Tv India डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

LIVE TV

हमें फॉलो करें

Advertisement
Advertisement
Logo

Never miss what matters

Enable notifications to get exclusive updates and top news stories.

⚙️ Manage Notifications

You are currently receiving our latest breaking news and updates.

Manage Notifications