G7 Foreign Ministers Meeting 2026: जयशंकर और यूक्रेनी विदेश मंत्री की पेरिस में वार्ता; पश्चिम एशिया संकट और वैश्विक व्यापार मार्गों पर चर्चा
विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने पेरिस में यूक्रेन के विदेश मंत्री के साथ द्विपक्षीय संबंधों और क्षेत्रीय स्थिरता पर चर्चा की। इसके साथ ही G7 के विशेष सत्रों में उन्होंने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में सुधार और भारत-मध्य पूर्व-यूरोप आर्थिक कॉरिडोर (IMEC) की प्रासंगिकता पर भारत का पक्ष मजबूती से रखा।
पेरिस : विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने शुक्रवार को फ्रांस में जी7 विदेश मंत्रियों की बैठक के इतर अपने यूक्रेनी समकक्ष एंड्री सिबिहा से मुलाकात की। दोनों मंत्रियों ने पश्चिम एशिया के हालात, क्षेत्रीय स्थिरता के महत्व और वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं के सुरक्षित संचालन पर चर्चा की। उन्होंने द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने में अपनी साझा रुचि की भी पुष्टि की।
बैठक के बाद सिबिहा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पोस्ट करते हुए कहा, “फ्रांस में जी7 मंत्रिस्तरीय बैठक के दौरान अपने भारतीय समकक्ष डॉ. एस. जयशंकर के साथ विचारों का सार्थक आदान-प्रदान हुआ। हमने मध्य पूर्व की स्थिति, क्षेत्रीय स्थिरता के महत्व और प्रमुख वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं के सुरक्षित संचालन पर चर्चा की।”