भाजपा को मिला सबसे युवा अध्यक्ष, नितिन नबीन ने संभाला कार्यभार; पीएम मोदी और अमित शाह की मौजूदगी में हुआ राजतिलक
नितिन नबीन निर्विरोध चुने जाने के बाद भाजपा के 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष बन गए हैं। 45 साल की उम्र में यह जिम्मेदारी संभालकर उन्होंने इतिहास रच दिया। प्रधानमंत्री मोदी और जेपी नड्डा ने उन्हें जीत का प्रमाण पत्र सौंपा और शुभकामनाएं दीं।
नई दिल्ली : नितिन नबीन ने मंगलवार को नई दिल्ली में पार्टी मुख्यालय में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद संभाला। वह इस पद को संभालने वाले सबसे कम उम्र के नेता बन गए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस अवसर पर उन्हें बधाई दी।
इस अवसर पर पार्टी के निवर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी और भाजपा के 'संगठन पर्व' के राष्ट्रीय रिटर्निंग ऑफिसर के लक्ष्मण मंच पर मौजूद थे।