Happy Birthday Bipasha Basu: सांवले रंग के कारण झेले ताने, ठुकराए करोड़ों के फेयरनेस ब्रांड्स; ऐसी रही 'राज' फेम बिपाशा की लाइफ

बॉलीवुड की 'डस्की ब्यूटी' बिपाशा बसु आज अपना जन्मदिन मना रही हैं। बचपन में रंग के कारण रिश्तेदारों की बातें सुनने से लेकर ग्लोबल सुपरमॉडल बनने तक, बिपाशा ने हर कदम पर रंगभेद को चुनौती दी। जानें क्यों उन्होंने करोड़ों के विज्ञापनों को ठुकराया और कैसे बनीं बॉलीवुड की हॉरर क्वीन।

News Tv India हिंदी
News Tv India हिंदी Official | Verified Expert • 27 Mar, 2026 Editor
Jan 7, 2026 • 7:40 AM
N
News TV India
BREAKING
News Tv India हिंदी
News Tv India हिंदी
3 months ago
Happy Birthday Bipasha Basu: सांवले रंग के कारण झेले ताने, ठुकराए करोड़ों के फेयरनेस ब्रांड्स; ऐसी रही 'राज' फेम बिपाशा की लाइफ
के कारण झेले ताने, ठुकराए करोड़ों के फेयरनेस ब्रांड्स; ऐसी रही 'राज' फेम बिपाशा की लाइफ
बॉलीवुड की 'डस्की ब्यूटी' बिपाशा बसु आज अपना जन्मदिन मना रही हैं। बचपन में रंग के कारण रिश्तेदारों की बातें सुनने से लेकर ग्लोबल सुपरमॉडल बनने तक, बिपाशा ने हर कदम पर रंगभेद को चुनौती दी। जानें क्यों उन्होंने करोड़ों के विज्ञापनों को ठुकराया और कैसे बनीं बॉलीवुड की हॉरर क्वीन।
Full Story: https://www.newstvindia.in/happy-birthday-bipasha-basu-fairness-brands-of-crores-rejected-due-to-dark-complexion-raaz-fame-bipasha-s-life
https://www.newstvindia.in/happy-birthday-bipasha-basu-fairness-brands-of-crores-rejected-due-to-dark-complexion-raaz-fame-bipasha-s-life
Copied
Happy Birthday Bipasha Basu: सांवले रंग के कारण झेले ताने, ठुकराए करोड़ों के फेयरनेस ब्रांड्स; ऐसी रही 'राज' फेम बिपाशा की लाइफ
Happy Birthday Bipasha Basu: सांवले रंग के कारण झेले ताने, ठुकराए करोड़ों के फेयरनेस ब्रांड्स; ऐसी रही 'राज' फेम बिपाशा की लाइफ
Advertisement
Advertisement

मुंबई : बॉलीवुड में जब भी 'डस्की ब्यूटी' की बात होती है, तो फिल्म 'राज' में संजना बनी सांवली-सलोनी लड़की का नाम सबसे पहले आता है। अपनी दमदार एक्टिंग, बोल्ड अंदाज और बेबाक व्यक्तित्व के लिए मशहूर बिपाशा बसु का 7 जनवरी को जन्मदिन है।

फिल्म इंडस्ट्री में लंबा और सफल सफर तय करने वाली बिपाशा डस्की ब्यूटी कही जाती हैं, लेकिन एक समय में उन्हें अपने सांवले रंग की वजह से ताने भी सुनने पड़े, इसका जिक्र उन्होंने खुद ही किया। हालांकि, बिपाशा सांवले रंग को अपनी ताकत बताती हैं।

बिपाशा ने न केवल एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीता, बल्कि रंगभेद जैसी सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ भी खुलकर आवाज उठाई है।

Advertisement
Advertisement

bolt यह भी पढ़ें

flash_on
जन्मदिन विशेष: कैंसर को मात देकर मिसाल बनीं लीजा रे, संघर्ष से सफलता तक का प्रेरणादायक सफर
NEW
flash_on
मां का सम: मोना सिंह की नई सीरीज; सिंगल मदर 'विनीता' के किरदार में तोड़ेंगी पुरानी रूढ़ियां
flash_on
OTT पर अभिनेत्रियों के लिए ज्यादा 'स्पेस': भूमि पेडनेकर ने दिल्ली इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में खोला दिल
flash_on
भोजपुरी क्वीन निधि झा का 'परदेसी' अवतार: पति यश कुमार के लिए शेयर किया इमोशनल वीडियो; वायरल हुई प्रेम कहानी
flash_on
बॉक्स ऑफिस पर 'धुरंधर' का कोहराम: 10 दिनों में ₹1226 करोड़ पार; जवान, पठान और KGF 2 के रिकॉर्ड ध्वस्त
flash_on
सांसद राजकुमार चाहर ने लॉन्च किया 'हिंदू वीर बलिदानी गोकुला जाट' पर शौर्य गीत; कर्मवीर चाहर ने निभाया मुख्य किरदार
flash_on
The 50 Winner: शिव ठाकरे ने फिर रची जीत की इबारत, मिस्टर फैजू की हार पर ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब

बिपाशा का जन्म नई दिल्ली में एक बंगाली परिवार में हुआ था। बाद में उनका परिवार कोलकाता शिफ्ट हो गया। महज 16 साल की उम्र में उन्होंने सुपरमॉडल कॉन्टेस्ट जीता और मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखा। सिर्फ 17 साल की उम्र में उन्होंने प्रोफेशनल मॉडलिंग भी शुरू कर दी। विदेश में न्यूयॉर्क और पेरिस जैसे शहरों में काम करते हुए उन्हें एहसास हुआ कि उनकी सांवली त्वचा को वहां 'एग्जॉटिक' माना जाता है और इसी वजह से उन्हें खूब सराहना और काम मिला। लेकिन, भारत लौटने पर फिर वही पुरानी बातें शुरू हो गईं।

क्या आप WhatsApp पर न्यूज़ अपडेट पाना चाहते हैं?

WhatsApp पर ताज़ा और भरोसेमंद न्यूज़ अपडेट तुरंत पाएं। अभी जुड़ें और हर खबर सबसे पहले पढ़ें।

Follow News Tv India on WhatsApp

बिपाशा ने बताया था, "बचपन से ही मुझे रिश्तेदारों और लोगों से ताने सुनने पड़ते थे कि मैं अपनी बहन की तुलना में ज्यादा सांवली हूं। मॉडलिंग जीतने के बाद अखबारों में हेडलाइन बनी—'कोलकाता की सांवली लड़की बनी विनर।' इस बात से मुझे हैरानी होती थी कि मेरी खूबसूरती से पहले रंग ही क्यों चर्चा का विषय बन जाता है। फिल्मों में आने के बाद भी यही सिलसिला जारी रहा। बॉलीवुड में ज्यादातर लेखों में मुझे 'डस्की ब्यूटी' या 'सांवली लड़की' कहा जाता था।"

हालांकि, बिपाशा का मानना है कि खूबसूरत होना सिर्फ स्किन कलर की बात नहीं है, बल्कि पर्सनैलिटी की बात है। उस दौर में जहां ज्यादातर हीरोइनें गोरी मानी जाती थीं, बिपाशा अपनी अलग पहचान लेकर आईं और इसे उन्होंने कभी कमजोरी नहीं बनने दिया। बिपाशा का साफ मानना है कि उनका स्किन कलर उन्हें डिफाइन नहीं करता। वह अपने रंग से प्यार करती हैं और इसे कभी बदलना नहीं चाहतीं।

Advertisement
Advertisement

बिपाशा ने बताया कि पिछले कई सालों में उन्हें कई बड़े स्किन केयर और फेयरनेस ब्रांड्स से लुभावने एंडोर्समेंट ऑफर मिले, लेकिन उन्होंने हर बार मना कर दिया। उनका मानना है कि गोरा होना ही सुंदरता नहीं है। देश की ज्यादातर आबादी सांवली है, फिर भी हम गोरेपन का गलत सपना बेच रहे हैं। यह सोच बदलनी चाहिए और ब्रांड्स को आगे आना चाहिए।

एक्टिंग करियर की बात करें तो बिपाशा ने दो फिल्में ठुकराने के बाद साल 2001 में अक्षय कुमार, करीना कपूर, और बॉबी देओल स्टारर 'अजनबी' से डेब्यू किया। इस फिल्म में उन्होंने नेगेटिव रोल निभाया था, और उनकी एक्टिंग को दर्शकों और क्रिटिक्स ने खूब सराहा। उन्हें फिल्मफेयर बेस्ट डेब्यू अवॉर्ड भी मिला। इसके बाद वह साल 2002 में 'राज' में नजर आईं, जो सुपरहिट रही और बिपाशा रातोंरात स्टार बन गईं।

इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। 'जिस्म', 'नो एंट्री', 'धूम 2' जैसी कई सफल फिल्में कीं। उन्होंने हॉरर, थ्रिलर, कॉमेडी और ड्रामा हर जॉनर में काम किया और अपनी एक्टिंग से गहरी छाप छोड़ी।

बिपाशा ने साल 2016 में अभिनेता करण सिंह ग्रोवर से शादी की। नवंबर 2022 में बिपाशा ने बेटी को जन्म दिया, जिसका नाम उन्होंने देवी रखा है।

News Tv India हिंदी Official | Verified Expert • 27 Mar, 2026 Editor

News Tv India डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

LIVE TV

हमें फॉलो करें

Advertisement
Advertisement
Logo

Never miss what matters

Enable notifications to get exclusive updates and top news stories.

⚙️ Manage Notifications

You are currently receiving our latest breaking news and updates.

Manage Notifications