रिलीज होते ही छाया एल्विश और जन्नत का नया गाना ‘तेरे दिल में’, 24 घंटे में मिले रिकॉर्ड व्यूज
एल्विश यादव और जन्नत जुबैर का नया गाना 'तेरे दिल में' रिलीज हो गया है। रितो रिबा की आवाज और दोनों की शानदार केमिस्ट्री ने 24 घंटे में 4.4 मिलियन व्यूज का आंकड़ा पार कर लिया है। जानें क्या है गाने की कहानी।
मुंबई : मशहूर कंटेंट क्रिएटर और अभिनेता एल्विश यादव हाल ही में वेब सीरीज 'औकात के बाहर' में नजर आए थे, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था। सीरीज को लेकर वे सुर्खियां बटोर ही रहे थे कि उनका नया गाना 'तेरे दिल में' रिलीज कर दिया गया है, जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।
यह गाना इसलिए भी स्पेशल है क्योंकि इसमें एल्विश के साथ अभिनेत्री जन्नत जुबैर नजर आ रही हैं। स्क्रीन पर दोनों की केमिस्ट्री काफी अच्छी लग रही है। गाने में एल्विश और जन्नत एक दूसरे के साथ प्यार भरे अंदाज में नजर आते हैं। यह गाना फैंस को काफी पसंद आ रहा है। वे इसे बार-बार सुन रहे हैं।