सोने-चांदी की कीमतों ने तोड़े सारे रिकॉर्ड! पहली बार ₹1.40 लाख के पार निकला सोना, चांदी भी ₹2.56 लाख के पार; जानें क्यों मची है खलबली

वैश्विक तनाव के बीच बुलियन मार्केट में भूचाल आ गया है। 24 कैरेट सोने की कीमत ₹3,300 से ज्यादा उछलकर ₹1.40 लाख प्रति 10 ग्राम के पार पहुंच गई है, वहीं चांदी ने ₹2.56 लाख का स्तर छू लिया है। अमेरिका, वेनेजुएला और ईरान के बीच बढ़ते तनाव ने निवेशकों को डरा दिया है। देखें आज के लेटेस्ट रेट्स।

News Tv India हिंदी
News Tv India हिंदी Official | Verified Expert • 27 Mar, 2026 Editor
Jan 12, 2026 • 6:59 PM
N
News TV India
BREAKING
News Tv India हिंदी
News Tv India हिंदी
3 months ago
सोने-चांदी की कीमतों ने तोड़े सारे रिकॉर्ड! पहली बार ₹1.40 लाख के पार निकला सोना, चांदी भी ₹2.56 लाख के पार; जानें क्यों मची है खलबली
्ड! पहली बार ₹1.40 लाख के पार निकला सोना, चांदी भी ₹2.56 लाख के पार; जानें क्यों मची है खलबली
वैश्विक तनाव के बीच बुलियन मार्केट में भूचाल आ गया है। 24 कैरेट सोने की कीमत ₹3,300 से ज्यादा उछलकर ₹1.40 लाख प्रति 10 ग्राम के पार पहुंच गई है, वहीं चांदी ने ₹2.56 लाख का स्तर छू लिया है। अमेरिका, वेनेजुएला और ईरान के बीच बढ़ते तनाव ने निवेशकों को डरा दिया है। देखें आज के लेटेस्ट रेट्स।
Full Story: https://www.newstvindia.in/goldandsilver-prices-broke-all-records-gold-crosses-1-40-million-for-the-first-time-silver-also-crosses-2-56-million-find-out-why-the-turmoil
https://www.newstvindia.in/goldandsilver-prices-broke-all-records-gold-crosses-1-40-million-for-the-first-time-silver-also-crosses-2-56-million-find-out-why-the-turmoil
Copied
सोने-चांदी की कीमतों ने तोड़े सारे रिकॉर्ड! पहली बार ₹1.40 लाख के पार निकला सोना, चांदी भी ₹2.56 लाख के पार; जानें क्यों मची है खलबली
सोने-चांदी की कीमतों ने तोड़े सारे रिकॉर्ड! पहली बार ₹1.40 लाख के पार निकला सोना, चांदी भी ₹2.56 लाख के पार; जानें क्यों मची है खलबली
Advertisement
Advertisement

नई दिल्ली : वैश्विक स्तर पर अस्थिरता के कारण सोने और चांदी की कीमतों में सोमवार को रिकॉर्ड तेजी देखने को मिली, जिससे दोनों कीमती धातुओं के दाम ऑल-टाइम हाई पर पहुंच गए हैं।

इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के मुताबिक, 24 कैरेट सोने का दाम 3,327 रुपए बढ़कर 1,40,449 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है, जो कि पहले 1,37,122 रुपए प्रति 10 ग्राम था। 22 कैरेट सोने की कीमत 1,25,604 रुपए प्रति 10 ग्राम से बढ़कर 1,28,651 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है।

18 कैरेट सोने का दाम 1,02,842 रुपए प्रति 10 ग्राम से बढ़कर 1,05,337 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है।

Advertisement
Advertisement

bolt यह भी पढ़ें

flash_on
रुपए में 13 वर्षों की सबसे बड़ी ऐतिहासिक तेजी, डॉलर के मुकाबले 93.10 पर पहुंचा बाजार
NEW
flash_on
ग्लोबल फ्यूल क्राइसिस: ईरान युद्ध के 5वें हफ्ते में डीजल की कीमतों में 'आग'
flash_on
ईरान युद्ध की आंच: भारतीय सीमेंट इंडस्ट्री पर दोहरी मार, लागत बढ़ी, मुनाफा घटा
flash_on
Global Oil Crisis: $100 के पार पहुँचा कच्चा तेल; ईरान ने अमेरिका से बातचीत को नकारा, भारत को 'होर्मुज जलमार्ग' पर मिली बड़ी राहत
flash_on
Stock Market Today: शांति वार्ता की खबरों से बाज़ार में 'बुल रन'; सेंसेक्स 900 अंक उछला, निफ्टी 23,200 के पार
flash_on
Stock Market Update: ईरान-अमेरिका तनाव कम होते ही शेयर बाजार में 'सुनामी' तेजी, सेंसेक्स 1500 अंक उछला, निफ्टी 22,800 के पार
flash_on
HDFC बैंक के शेयर प्राइस में आज दिखी गिरावट के बाद निवेशक हुए निराश

चांदी का दाम 13,968 रुपए बढ़कर 2,56,776 रुपए प्रति किलो हो गया है, जो कि पहले 2,42,808 रुपए प्रति किलो था।

क्या आप WhatsApp पर न्यूज़ अपडेट पाना चाहते हैं?

WhatsApp पर ताज़ा और भरोसेमंद न्यूज़ अपडेट तुरंत पाएं। अभी जुड़ें और हर खबर सबसे पहले पढ़ें।

Follow News Tv India on WhatsApp

हाजिर के साथ वायदा बाजार में भी सोने और चांदी की कीमतों में तेज उछाल दर्ज किया गया है। सोने के 05 फरवरी 2026 के कॉन्ट्रैक्ट का दाम 1.97 प्रतिशत बढ़कर 1,41,558 रुपए हो गया है। चांदी के 5 मार्च 2026 के कॉन्ट्रैक्ट का दाम 4.74 प्रतिशत बढ़कर 2,64,700 रुपए हो गया है।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी सोने और चांदी की कीमतों में जबरदस्त तेजी देखी जा रही है। खबर लिखे जाने तक कॉमेक्स पर सोना 2.32 प्रतिशत की तेजी के साथ 4,605.74 डॉलर प्रति औंस और चांदी की कीमत 7.09 प्रतिशत बढ़कर 84.92 डॉलर प्रति औंस हो गई है, जो कि चांदी का ऑल-टाइम हाई भी है।

Advertisement
Advertisement

एलकेपी सिक्योरिटीज के जतिन त्रिवेदी ने कहा कि एमसीएक्स पर सोने की कीमतों में आज के सत्र में 2,600 रुपए की बड़ी तेजी देखने को मिली। यह रैली अमेरिका, वेनेजुएला और अब ईरान से जुड़े बढ़ते तनाव के बीच बढ़े हुए जियोपॉलिटिकल रिस्क प्रीमियम की वजह से हो रही है, जिससे सेफ-हेवन एसेट्स की मांग फिर से बढ़ गई है।

उन्होंने आगे कहा कि आने वाला हफ्ता डेटा के लिहाज से काफी अहम रहने वाला है, जिसमें अमेरिका और भारत दोनों के सीपीआई महंगाई के आंकड़े फेडरल रिजर्व के आउटलुक और रुपए की चाल को प्रभावित कर सकते हैं, जिससे बुलियन में तेजी बनी रहेगी। टेक्निकल तौर पर, सोने को 1,38,500 रुपए के पास मजबूत सपोर्ट मिल रहा है, जबकि 1,42,500 रुपए के आसपास रुकावट का स्तर दिख रहा है।

News Tv India हिंदी Official | Verified Expert • 27 Mar, 2026 Editor

News Tv India डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

LIVE TV

हमें फॉलो करें

Advertisement
Advertisement
Logo

Never miss what matters

Enable notifications to get exclusive updates and top news stories.

⚙️ Manage Notifications

You are currently receiving our latest breaking news and updates.

Manage Notifications