Digital ArchiveThis story is part of our historical records. While preserved for reference, some details and facts may have evolved since its original publication 6 months ago.
भारत में लॉन्च हुई BMW S 1000 RR बाइक दमदार इंजन के साथ मिलेंगे हाई-टेक फीचर्स
BMW S 1000 RR बाइक लांच होने के बाद से ही मार्केट में छाई हुई है क्योंकि एक तो इसकी डिजाइन काफी अट्रैक्टिव है वहीं इसमें आपको एडवांस लेवल के न्यू टेक्नोलॉजी फीचर्स देखने को मिलेंगे।
Vandana Rajput Verified Public Figure • 27 Mar, 2026Journalist
Sep 17, 2025 • 6:59 PM
N
News TV India
BREAKING
Vandana Rajput
8 months ago
भारत में लॉन्च हुई BMW S 1000 RR बाइक दमदार इंजन के साथ मिलेंगे हाई-टेक फीचर्स
BMW S 1000 RR बाइक लांच होने के बाद से ही मार्केट में छाई हुई है क्योंकि एक तो इसकी डिजाइन काफी अट्रैक्टिव है वहीं इसमें आपको एडवांस लेवल के न्यू टेक्नोलॉजी फीचर्स देखने को मिलेंगे।
Full Story: https://www.newstvindia.in/bmw-s-1000-rr-bikes-launched-in-india-will-get-hi-tech-features-with-sturdy-engine
भारत में लॉन्च हुई BMW S 1000 RR बाइक दमदार इंजन के साथ मिलेंगे हाई-टेक फीचर्स
अगर आप कोई बाइक लेने का सोच रहे हैं और आप चाहते हैं कि उसमें आपको एडवांस्ड लेवल की हाईटेक इलेक्ट्रॉनिक फीचर्स मिले हैं उसकी डिजाइन भी काफी अच्छी हो तो यह आपके लिए एक बेहतर ऑप्शन हो सकती है। BMW S 1000 RR से जुड़ी सभी जानकारी आपको डिटेल्स में इस आर्टिकल में बताते हैं।
BMW मोटरराड ने ऑटो एक्सपो 2025 में अपनी नई सुपरबाइक S 1000 RR को भारत में लॉन्च किया। इसकी एक्स-शोरूम कीमत काफ़यती रखी गई है। यह बाइक अपनी पावरफुल परफॉर्मेंस और स्पोर्टी लुक के कारण बाइकर्स के बीच खासा चर्चित हो रही है।
क्या आप WhatsApp पर न्यूज़ अपडेट पाना चाहते हैं?
WhatsApp पर ताज़ा और भरोसेमंद न्यूज़ अपडेट तुरंत पाएं। अभी जुड़ें और हर खबर सबसे पहले पढ़ें।
नई BMW S 1000 RR में 999cc का तरल ठंडक वाला चार-सिलेंडर इंजन लगा है जो 13,750rpm पर 210 हॉर्स पावर और 11000rpm पर 113 Nm टॉर्क जेनरेट करता है। इस इंजन की वजह से बाइक 303 किमी/घंटा तक की अधिकतम गति और मात्र 3.2 सेकेंड में 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ने में सक्षम है।
एरोडायनामिक डिज़ाइन
2025 मॉडल में बाइक का बॉडी स्टाइल ज्यादा शार्प और एग्रेसिव हुआ है। इसमें बड़ा विंगलेट और बेहतर एयरफ्लो के लिए फेयरिंग डिजाइन में कई सुधार किए गए हैं जो हाईस्पीड पर बाइक को स्थिरता और बेहतर कंट्रोल देते हैं।
बाइक में चार राइडिंग मोड्स रेन, रोड, डायनेमिक, रेस दिए गए है। इस के साथ-ब्रीक कंट्रोल, ट्रैक्शन कंट्रोल, हिल स्टार्ट असिस्ट जैसे एडवांस लेवल की फीचर्स भी देखने को मिलेंगे इसके साथ लॉन्च कंट्रोल और पिट लेन लिमिटर जैसे न्यू फीचर्स दिए गए हैं। ये सभी फीचर्स राइडिंग को सुरक्षित और बेहतरीन बनाने में मदद करते हैं।
क्विकशिफ्टर और गियरबॉक्स
इस बाइक में आपको कई ऐसे एक्स्ट्रा फीचर्स देखने को मिलेंगे जो इसे बाकी बाइक से काफी अलग बनाते हैं। इस सुपरबाइक में 6-स्पीड गियरबॉक्स और बाय-डायरेक्शनल क्विकशिफ्टर दिया गया है जो राइडर को तेजी से गियर बदलने और बेहतर परफॉर्मेंस का अनुभव देता है।
तीन वेरिएंट में उपलब्ध
भारत में नई S 1000 RR को तीन वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है जो कि स्टैंडर्ड, प्रो, और प्रो एम स्पोर्ट है। आपको बता दे किन तीनों वेरिएंट में आपको कुछ ना कुछ अलग फीचर्स देखने को मिलेंगे जैसे-जैसे इनके फीचर्स बढ़ते जाते हैं वैसे-वैसे इसकी जो प्राइस है उसमें भी आपको इजाफा देखने को मिलेगा।
ट्रैकिंग और ब्रेकिंग में बेहतरीन कंट्रोल
नई S 1000 RR में फ्रंट और रियर दोनों में हाई परफॉर्मेंस डिस्क ब्रेक्स दिए गए हैं जिनमें फ्रंट फेंडर में ब्रेक कूलिंग डक्ट्स भी शामिल हैं। यह फीचर लंबे ट्रैक राइड के दौरान ब्रेकिंग एफिशिएंसी को बनाए रखता है।
कीमत और बिक्री
आपको बता दे कि आपको काफी किफायती कीमत में मिलने वाली है। नई BMW S 1000 RR भारत में एक्स-शोरूम कीमत लगभग 21.10 लाख रुपये से शुरू होती है और इसे बड़े शहरों में BMW मोटरराड डीलरशिप से खरीदा जा सकता है।
अगर आपको BMW S 1000 RR बाइक से जुड़ी यह जानकारी अच्छी लगी है तो इस अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें इसके साथ ही अगर आपका कोई प्रश्न या सुझाव है तो आप हमें कमेंट करके बता सकते हैं।
historyThis is an archived post. The information provided may be outdated.
My name is Vandana Raghav. I live in Jodhpur. I have done B.Sc. , B.ed and M.Sc. I like to give information related to tech , education , finance , Gaming and many fields . I have more than 5 years experience in this field.