BJP President Security: पदभार संभालते ही नितिन नबीन की सुरक्षा बढ़ी, मिली 'Z' कैटेगरी की सिक्योरिटी; CRPF के कमांडो रहेंगे तैनात
भाजपा के 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन को गृह मंत्रालय ने 'Z' कैटेगरी की सुरक्षा दी है। पदभार ग्रहण करने से पहले नबीन ने मंदिर और गुरुद्वारे में मत्था टेका। जानें उनके राजनीतिक सफर और सुरक्षा घेरे के बारे में।
नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नबीन की सुरक्षा बढ़ाई गई है। नितिन नबीन को 'जेड' कैटेगरी की सिक्योरिटी दी गई है। इसके तहत केंद्रीय रिजर्व पुलिस फोर्स (सीआरपीएफ) के कमांडो उन्हें सुरक्षा देंगे।
भाजपा ने मंगलवार को नितिन नबीन को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने की औपचारिक घोषणा की। इस अवसर पर भाजपा कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नव नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन का अभिनंदन किया।