Bhojpuri News: शूटिंग सेट पर पहुंचीं अंजना सिंह की 'लक्ष्मी', बेटी अदिति संग वायरल हुआ 'सिंगल मदर' का यह इमोशनल वीडियो
भोजपुरी एक्ट्रेस अंजना सिंह अपनी बेटी अदिति की परवरिश में कोई कमी नहीं छोड़तीं। हाल ही में फिल्म 'सोच बहुत' के सेट पर मां-बेटी के क्वालिटी टाइम का वीडियो वायरल हो रहा है। जल्द ही दोनों पर्दे पर भी साथ दिखेंगी। जानें अंजना सिंह के पर्सनल लाइफ के संघर्ष और उनकी नई फिल्म 'कुश्ती' के बारे में।
मुंबई : भोजपुरी सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री अंजना सिंह अपनी दमदार एक्टिंग के साथ-साथ अपनी बेटी की परवरिश में कोई कसर नहीं छोड़तीं। वह व्यस्त शेड्यूल के बीच भी अपनी बेटी अदिति को हमेशा सबसे पहले प्राथमिकता देती हैं।
हाल ही में शूटिंग के दौरान उनकी बेटी अदिति सेट पर आई। इस वीडियो में दोनों मां-बेटी एक-दूसरे के साथ शानदार पल गुजारती दिख रही हैं।