Digital ArchiveThis story is part of our historical records. While preserved for reference, some details and facts may have evolved since its original publication 6 months ago.
टाटा स्टील शेयर में देखा गया उछाल Q1 FY26 रिजल्ट आया सामने , जानें शेयर्स की स्थिति
Tata Steel Share में आया उछाल निवेशकों को अपनी ओर और भी ज्यादा अट्रैक्ट कर रहा है इसके हाल ही में आए Q1 FY26 के पॉजिटिव रिजल्ट ने भी निवेशकों को काफी ज्यादा खुश किया है।
Vandana Rajput Verified Public Figure • 27 Mar, 2026Journalist
Sep 3, 2025 • 7:11 PM
N
News TV India
BREAKING
Vandana Rajput
9 months ago
टाटा स्टील शेयर में देखा गया उछाल Q1 FY26 रिजल्ट आया सामने , जानें शेयर्स की स्थिति
Tata Steel Share में आया उछाल निवेशकों को अपनी ओर और भी ज्यादा अट्रैक्ट कर रहा है इसके हाल ही में आए Q1 FY26 के पॉजिटिव रिजल्ट ने भी निवेशकों को काफी ज्यादा खुश किया है।
Full Story: https://www.newstvindia.in/tata-steel-shares-surge-q1-fy26-results-know-the-status-of-shares
टाटा स्टील शेयर में देखा गया उछाल Q1 FY26 रिजल्ट आया सामने , जानें शेयर्स की स्थिति
अगर आप भी टाटा के निवेशक है या उसमें निवेश करने का सोच रहे हैं तो आपको इसके हालिया स्थिति की जानकारी होनी चाहिए। अभी हाल ही में टाटा के शेयर्स में काफी उछाल देखा गया है इसमें वृद्धि भी दर्ज की गई है Tata Steel Share की वित्तीय स्थिति और वर्तमान की स्थिति के बारे में आपको डिटेल्स में इस आर्टिकल में जानकारी देंगे।
टाटा स्टील भारत की सबसे पुरानी और विश्वसनीय स्टील कंपनियों में से एक है। इसे 1907 में स्थापित किया गया था। यह कंपनी देश और विदेशों में अपनी नई टेक्नोलॉजी से स्टील का उत्पादन करती है। इसका निरंतर अपने कार्यक्षेत्र में वृद्धि कर रही है।
क्या आप WhatsApp पर न्यूज़ अपडेट पाना चाहते हैं?
WhatsApp पर ताज़ा और भरोसेमंद न्यूज़ अपडेट तुरंत पाएं। अभी जुड़ें और हर खबर सबसे पहले पढ़ें।
अगर हम सितंबर 2025 के आरंभिक दिनों में टाटा स्टील के शेयर की बात करें तो इसका शेयर लगभग ₹158 से ₹167 के बीच कारोबार कर रहा है। अभी हाल में 6 महीनों में इस शेयर ने लगभग 7% का रिटर्न दिया है जबकि एक साल के भीतर 27% तक की बढ़ोतरी हुई है। यह दिखाता है कि कंपनी स्थिर रूप से बढ़ रही है।
शेयरहोल्डिंग पैटर्न और निवेशक
टाटा स्टील के कुल शेयरों में प्रमोटर होल्डिंग 33.19% है जबकि एफआईआई का हिस्सा 19.68%, डीआईआई 23.33% और खुदरा निवेशकों के पास 23.60% है। यह शेयरहोल्डिंग पैटर्न कंपनी की वित्तीय मजबूती और निवेशकों की बढ़ती रुचि को दर्शाता है।
हाल ही में Q1 FY26 का जबरदस्त रिजल्ट सामने आया है। जून 2025 की पहली तिमाही में टाटा स्टील ने ₹2,007 करोड़ का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट किया। Tata Steel Share में साल दर साल मुनाफा दोगुना से भी अधिक हुआ। कुल रेवेन्यू ₹53,178 करोड़ था जो पिछले साल की तुलना में मामूली गिरावट के बावजूद उम्मीद से काफी अच्छा था।
EBITDA और मार्जिन में सुधार
टाटा स्टील का EBITDA इस तिमाही में ₹7,427 करोड़ रहा जिसमें 11% की ग्रोथ देखी गई। EBITDA मार्जिन भी 13.9% तक बढ़ा जो पिछले साल के 12.2% और अनुमानित 13.7% से ऊपर है। यह कंपनी की काफी अच्छे मैनेजमेंट को दर्शाता है।
ग्लोबल मार्केट में टाटा स्टील की स्थिति
वैश्विक स्टील की मांग में सुधार और प्रोडक्शन डेटा के पॉजिटिव संकेतों के कारण टाटा स्टील का यूके मैनेजमेंट बेहतर प्रदर्शन कर रहा है। कंपनी का EBITDA पॉजिटिव रहेगा जिससे शेयर में निवेशकों का भरोसा बना रहेगा।
टाटा के 6 महीने का रिटर्न
अगर टाटा स्टील के रिटर्न की बात करें तो टाटा स्टील ने पिछले 6 महीनों में 23.02% का रिटर्न दिया है। निवेशकों को डिविडेंड के रूप में भी लाभ होता है इसके साथ ही दीर्घकालिक निवेश के लिए यह मजबूत विकल्प साबित हो रहा है।
जोखिम और निवेश
हम किसी भी शेयर मार्केट में निवेश करते हैं तो उसमें जोखिम शामिल होता है इसलिए किसी भी कंपनी में निवेश करने से पहले उसकी पुरानी स्थिति के बारे में जानकारी ले लेनी चाहिए अच्छे से पूरा एनालिसिस करने के बाद में ही हमें उसमें निवेश करना चाहिए।
• कच्चे माल की कीमतों में उतार-चढ़ाव टाटा स्टील के शेयर को प्रभावित कर सकते हैं। इसके साथ ही टैरिफ बढ़ोतरी और प्रतिस्पर्धा भी कंपनी के लिए चुनौतियां हैं।
My name is Vandana Raghav. I live in Jodhpur. I have done B.Sc. , B.ed and M.Sc. I like to give information related to tech , education , finance , Gaming and many fields . I have more than 5 years experience in this field.