क्या है अहमदाबाद का नया सिग्नल फ्री प्रयोग? जानें कैसे बच रहा है वाहन चालकों का समय और पेट्रोल
अहमदाबाद के पिराना जंक्शन पर जाम खत्म करने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने सिग्नल फ्री मॉडल लागू किया है। अब शहर की अन्य सड़कों को भी इसी तर्ज पर सुधारा जाएगा।
अहमदाबाद : गुजरात के अहमदाबाद में शहर के सबसे व्यस्त चौराहों में शुमार पिराना जंक्शन पर ट्रैफिक दबाव और ब्रिज निर्माण कार्य के चलते जाम की समस्या विकराल हो गई थी। ऐसे में अहमदाबाद ट्रैफिक पुलिस ने एक अनूठा प्रयोग करते हुए पिराना जंक्शन को सिग्नल फ्री कर दिया है।
नई व्यवस्था के तहत पिराना पीपलेज रोड का कट बंद कर दिया गया है और अब वाहन नारोल-सरखेज रोड पर लगभग 100 मीटर आगे बने कट से यू-टर्न लेकर सड़क पार कर रहे हैं। इससे ट्रैफिक बिना रुके आगे बढ़ रहा है।