मुलेठी पाउडर के जबरदस्त फायदे सुन रह जाएंगे हैरान साथ ही रखें कुछ सावधानियां
मुलेठी पाउडर हमारी हेल्थ के लिए बहुत ही ज्यादा बेनिफिशियल है यह बीमारियों को हमसे दूर रखता है और एक तरीके से हमारे लिए औषधि का काम करता है। किसी भी उम्र के व्यक्ति इस का सेवन कर सकते हैं।
Vandana Rajput Verified Public Figure • 27 Mar, 2026Journalist
Dec 2, 2025 • 6:51 AM
N
News TV India
BREAKING
Vandana Rajput
6 months ago
मुलेठी पाउडर के जबरदस्त फायदे सुन रह जाएंगे हैरान साथ ही रखें कुछ सावधानियां
मुलेठी पाउडर हमारी हेल्थ के लिए बहुत ही ज्यादा बेनिफिशियल है यह बीमारियों को हमसे दूर रखता है और एक तरीके से हमारे लिए औषधि का काम करता है। किसी भी उम्र के व्यक्ति इस का सेवन कर सकते हैं।
Full Story: https://www.newstvindia.in/the-tremendous-benefits-of-mulethi-powder-will-remain-surprising-as-well-as-some-precautions-to-take
मुलेठी पाउडर के जबरदस्त फायदे सुन रह जाएंगे हैरान साथ ही रखें कुछ सावधानियां
मुलेठी पाउडर हमारे किचन में आसानी से मिल जाता है इस पाउडर में ऐसे कई एलिमेंट्स होते हैं जो हमारी बॉडी के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद होते हैं इसे लेने से हमें काफी बीमारियों से भी छुटकारा मिल जाता है इसके सभी फायदे के बारे में आपको इस आर्टिकल में बताएंगे इसके साथ ही यह भी बताएंगे कि खाते समय आपको कौन सी सावधानियां रखनी चाहिए।
मुलेठी पाउडर हमारे गले की जलन, सूखी खांसी और बलगम वाली खांसी को दूर करने में काफी हेल्पफुल होता है। इसमें मौजूद ग्लाइसिराइज़िन नामक एलिमेंट गले को आराम देता है और कफ को बाहर निकालने में मदद करता है। रात को सोते समय एक चम्मच मुलेठी पाउडर शहद के साथ चाटने से सुबह तक गला एकदम साफ रहता है।
क्या आप WhatsApp पर न्यूज़ अपडेट पाना चाहते हैं?
WhatsApp पर ताज़ा और भरोसेमंद न्यूज़ अपडेट तुरंत पाएं। अभी जुड़ें और हर खबर सबसे पहले पढ़ें।
अगर आपको एसिडिटी, गैस, कब्ज या अपच की प्रॉब्लम रहती है तो मुलेठी पाउडर असरकारक है। यह पेट में अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ाता है और पेट की जलन को शांत करता है। सुबह खाली पेट गुनगुने पानी में आधा चम्मच मुलेठी पाउडर मिलाकर पीने से पूरे दिन पेट हल्का रहता है। आप किसी भी उम्र के हो आपको मुलेठी पाउडर का सेवन जरूर करना चाहिए ताकि आपको डाइजेस्टिव सिस्टम से रिलेटेड कोई भी प्रॉब्लम ना हो।
इम्यूनिटी बढ़ेगी नेचुरली
अगर आपकी इम्यूनिटी सिस्टम बहुत कमजोर है आपको बार-बार सर्दी जुकाम हो जाता है तो आपको जरूर इसका सेवन करना चाहिए। मुलेठी में भरपूर एंटीऑक्सीडेंट और एंटीवायरल गुण होते हैं। इस के लिए रोज़ थोड़ा सा मुलेठी पाउडर दूध या चाय में डालकर लेने से सर्दी जुकाम और मौसमी बीमारियां दूर रहती हैं। खासकर बच्चों और बूढ़ों के लिए यह बहुत फायदेमंद है।
अगर आप अपनी स्किन को गला देना चाहते हैं तो उसके लिए भी मुलेठी पाउडर बहुत ही ज्यादा बेनिफिशियल होता है। हमारे चेहरे पर मुंहासे हो जाने से कई बार हमारी स्किन बहुत खराब दिखती है। मुलेठी पाउडर चेहरे के दाग-धब्बे, पिंपल्स और काले घेरों को कम करने में कमाल करता है। इसे दही या शहद के साथ मिलाकर फेसपैक बनाएं और हफ्ते में 2-3 बार लगाएं। इस से कुछ ही हफ्तों में स्किन टोन एकसार और चमकदार हो जाती है।
हार्मोन होंगे बैलेंस
अगर आप अपने बॉडी के हारमोंस को बैलेंस करना चाहते हैं तो उसमें भी यह काफी ज्यादा बेनिफिशियल है। महिलाओं में पीसीओडी, अनियमित पीरियड्स या मेनोपॉज की प्रॉब्लम में मुलेठी पाउडर बहुत फायदेमंद है। यह एस्ट्रोजन हार्मोन को बैलेंस करता है और मूड स्विंग्स को भी कंट्रोल करता है।
रखें कुछ सावधानियां
अगर आप मुलेठी पाउडर का सेवन करते हैं तो आपको इसमें कुछ सावधानियां रखने की भी जरूरत है। आपको दिल्ली से आदि से एक चम्मच से ज्यादा नहीं खाना चाहिए अगर गर्भवती महिला इसका सेवन कर रही है तो उसे डॉक्टर से पूछ कर ही इसे खाना चाहिए वहीं अगर आपको ब्लड प्रेशर की प्रॉब्लम है तो भी आपको डॉक्टर से कंसल्ट करके इसे खाना चाहिए। हमेशा अच्छी क्वालिटी की ऑर्गेनिक मुलेठी पाउडर ही यूज करें।
My name is Vandana Raghav. I live in Jodhpur. I have done B.Sc. , B.ed and M.Sc. I like to give information related to tech , education , finance , Gaming and many fields . I have more than 5 years experience in this field.