भारत-ईयू FTA: दो दशकों का गतिरोध खत्म, प्रियंका चतुर्वेदी ने ट्रंप पर तंज कसते हुए बताया 'ऐतिहासिक विन-विन'
भारत और यूरोपीय संघ (EU) के बीच 'मदर ऑफ ऑल डील्स' यानी मुक्त व्यापार समझौते (FTA) के सफल समापन ने वैश्विक व्यापार जगत में नई हलचल पैदा कर दी है। जहां सरकार इसे आर्थिक उपलब्धि बता रही है, वहीं विपक्ष ने भी इसका स्वागत किया है।
नई दिल्ली : भारत और यूरोपीय संघ (ईयू) के बीच लंबे समय से चर्चित मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) को अंतिम रूप दिए जाने पर राजनीतिक हलकों में सकारात्मक प्रतिक्रियाएं आई हैं। शिवसेना (यूबीटी) की राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने इस डील का जोरदार स्वागत किया है और इसे दोनों पक्षों के लिए 'विन-विन' करार दिया है। साथ ही, उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर व्यंग्यात्मक तंज कसते हुए इस समझौते का 'उत्प्रेरक' बताया।
प्रियंका चतुर्वेदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट करते हुए लिखा, "ईयू-इंडिया एफटीए डील का स्वागत है, जो दो दशकों की बातचीत और हिचकिचाहट के बाद हुई है। लंबे समय से जिस पल का इंतजार था, वह आखिरकार दोनों के लिए एक विन-विन डील में बदल गया है।"