छत्तीसगढ़: खल्लारी माता मंदिर में टूटा रोपवे, ट्रॉली गिरने से 1 श्रद्धालु की मौत, 16 घायल; CM साय ने दिए जांच के आदेश
छत्तीसगढ़ के महासमुंद स्थित खल्लारी माता मंदिर में रोपवे ट्रॉली टूटने से बड़ा हादसा हुआ है। 1 महिला की मौत और 16 श्रद्धालु घायल हुए हैं। सीएम विष्णु देव साय ने घटना की विस्तृत जांच के आदेश दिए हैं।
रायपुर/महासमुंद : छत्तीसगढ़ के खल्लारी माता मंदिर में रोपवे ट्रॉली अचानक टूटकर जमीन पर गिर गई, जिससे एक महिला श्रद्धालु की मौत हो गई और 16 अन्य श्रद्धालु घायल हो गए। यह हादसा उस समय हुआ, जब प्रार्थना करने के बाद श्रद्धालु लौट रहे थे और केबल में खराबी आ गई। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने घटना पर गहरा दुख जताया है।
उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की और उन्हें इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए प्रार्थना की।