कॉर्पोरेट की चमक छोड़ थामी न्याय की कलम: 12 बार NET-JRF और भू-वैज्ञानिक से लेकर फलोदी के 'सिंघम' जज बनने तक डॉ. अजय कुमार बिश्नोई की अनसुनी दास्तान

12 बार NET-JRF पास करने और GAIL में भू-वैज्ञानिक के रूप में काम करने के बाद डॉ. अजय कुमार बिश्नोई ने न्यायिक सेवा चुनी। जानिए उनकी शिक्षा, करियर और फलोदी में किए जा रहे प्रयासों की पूरी कहानी।

News Tv India हिंदी
News Tv India हिंदी Official | Verified Expert • 27 Mar, 2026 Editor
Nov 17, 2026 - 10:50 AM
N
News TV India
BREAKING
News Tv India हिंदी
News Tv India हिंदी
31 minutes ago
कॉर्पोरेट की चमक छोड़ थामी न्याय की कलम: 12 बार NET-JRF और भू-वैज्ञानिक से लेकर फलोदी के 'सिंघम' जज बनने तक डॉ. अजय कुमार बिश्नोई की अनसुनी दास्तान
 12 बार NET-JRF और भू-वैज्ञानिक से लेकर फलोदी के 'सिंघम' जज बनने तक डॉ. अजय कुमार बिश्नोई की अनसुनी दास्तान
12 बार NET-JRF पास करने और GAIL में भू-वैज्ञानिक के रूप में काम करने के बाद डॉ. अजय कुमार बिश्नोई ने न्यायिक सेवा चुनी। जानिए उनकी शिक्षा, करियर और फलोदी में किए जा रहे प्रयासों की पूरी कहानी।
Full Story: https://www.newstvindia.in/s/da76ba
N
News
NEWS CARD
Logo
कॉर्पोरेट की चमक छोड़ थामी न्याय की कलम: 12 बार NET-JRF और भू-वैज्ञानिक से लेकर फलोदी के 'सिंघम' जज बनने तक डॉ. अजय कुमार बिश्नोई की अनसुनी दास्तान
“कॉर्पोरेट की चमक छोड़ थामी न्याय की कलम: 12 बार NET-JRF और भू-वैज्ञानिक से लेकर फलोदी के 'सिंघम' जज बनने तक डॉ. अजय कुमार बिश्नोई की अनसुनी दास्तान”
Favicon
News TV India
https://www.newstvindia.in/s/da76ba
Date
17 November 2026
कॉर्पोरेट की चमक छोड़ थामी न्याय की कलम: 12 बार NET-JRF और भू-वैज्ञानिक से लेकर फलोदी के 'सिंघम' जज बनने तक डॉ. अजय कुमार बिश्नोई की अनसुनी दास्तान

सफलता की बुलंदियों पर पहुंचने के बाद अक्सर लोग अपने सुख-आराम की दुनिया में सिमट जाते हैं। मगर समाज में कुछ ऐसे असाधारण व्यक्तित्व भी जन्म लेते हैं, जो लाखों-करोड़ों के कॉर्पोरेट पैकेज और ऐशो-आराम को ठोकर मारकर गरीबों के आंसू पोंछने और समाज को न्याय दिलाने का कठिन रास्ता चुनते हैं। फलोदी में इन दिनों अपने कड़े प्रशासनिक तेवरों और जनहितैषी निर्णयों से चर्चा के केंद्र में बने अपर जिला न्यायाधीश (ADJ) एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव डॉ. अजय कुमार बिश्नोई की जीवन यात्रा किसी प्रेरणादायक फिल्म से कम नहीं है। अदालत के भीतर जहां वे कानून के सख्त रखवाले के रूप में नजर आते हैं, वहीं निजी जीवन में वे बेहद सरल, आध्यात्मिक और मानवीय संवेदनाओं से ओत-प्रोत इंसान हैं।

राजस्थान की मरुधरा से जुड़े डॉ. अजय कुमार बिश्नोई का जन्म 3 अक्टूबर को हुआ। बचपन से ही विलक्षण प्रतिभा के धनी रहे डॉ. बिश्नोई की गिनती आज देश के सबसे उच्च शिक्षित न्यायाधीशों में होती है। राजस्थान विश्वविद्यालय से रसायन शास्त्र में एमएससी (M.Sc.) करने के बाद, अधिवक्ता पिता से प्रेरित होकर उन्होंने बीकानेर विश्वविद्यालय से कानून की डिग्री (LL.B.) हासिल की। लेकिन ज्ञान की प्यास उन्हें वापस जयपुर ले आई, जहां उन्होंने राजस्थान विश्वविद्यालय से हेटरोसाइक्लिक केमिस्ट्री जैसे गूढ़ विषय में पीएचडी (Ph.D.) शुरू की। इसी बीच अपनी मेधा के दम पर उन्होंने भारत सरकार की महारत्न कंपनी 'गेल इंडिया' (GAIL) में वरिष्ठ भू-वैज्ञानिक (एक्सप्लोरेशन एंड प्रोडक्शन) के एकमात्र प्रतिष्ठित पद पर चयन पाया। अपनी पढ़ाई और सेवा के दौरान उन्होंने CSIR JRF, GATE और प्रतिष्ठित श्यामा प्रसाद मुखर्जी फेलोशिप (SPM) जैसी कठिन परीक्षाएं पास कीं, और रसायन शास्त्र में कुल 12 बार NET-JRF उत्तीर्ण कर एक अनूठा कीर्तिमान रचा। मार्च 2007 से जुलाई 2015 तक नई दिल्ली में कॉर्पोरेट जगत की शीर्ष नौकरी करते हुए उन्होंने अपनी पीएचडी पूरी की और कई अंतरराष्ट्रीय शोध-पत्र भी प्रकाशित कराए। इसके बावजूद, उनके भीतर का संवेदनशील मन उन्हें वंचितों को न्याय दिलाने के लिए पुकारता रहा। इसी जुनून ने उन्हें भू-वैज्ञानिक का पद छोड़कर 2013 बैच का राजस्थान न्यायिक सेवा (RJS) अधिकारी बना दिया।
न्यायपालिका में कदम रखने के बाद डॉ. बिश्नोई ने अपनी कार्यशैली से हर शहर में एक अमिट छाप छोड़ी। सूरतगढ़ में अपने शुरुआती कार्यकाल में ही उन्होंने आधी सदी यानी 50 साल से लंबित पड़े जटिल मुकदमों का निस्तारण कर सबको चौंका दिया। इसके बाद जोधपुर में महानगर मोबाइल मजिस्ट्रेट रहते हुए उन्होंने रसूखदारों के ओवरलोड पत्थर के वाहनों की शहर में नो-एंट्री सुनिश्चित की और यातायात नियम तोड़ने वाले 37 पुलिसकर्मियों के एक साथ चालान काटकर यह संदेश दे दिया कि कानून सबके लिए बराबर है। जोधपुर की सड़कों से अवैध वीआईपी (VIP) प्लेटें हटवाने का श्रेय भी उन्हें ही जाता है। आगे चलकर जोधपुर महानगर और जैसलमेर के पोकरण में अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (ACJM) रहते हुए उन्होंने सुबह जल्दी अदालत पहुंचकर और देर शाम तक सुनवाई कर वर्षों से लंबित मुकदमों का अंबार खत्म किया। वे तपती दोपहरी में खुद गांवों तक जाकर विधिक शिविर लगाते और लोक अदालतों के जरिए आपसी समझाइश से विवाद सुलझाते। कोटपूतली में पदस्थापन के दौरान, पावटा और तीन अन्य न्यायालयों का अतिरिक्त प्रभार संभालते हुए उन्होंने 10 साल से अधिक पुराने सैकड़ों मामलों का निपटारा किया।

News Tv India हिंदी Official | Verified Expert • 27 Mar, 2026 Editor

News Tv India डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।

Live TV

हमें फॉलो करें

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter
Logo

Never miss what matters

Enable notifications to get exclusive updates and top news stories.

⚙️ Manage Notifications

You are currently receiving our latest breaking news and updates.

Manage Notifications
Live TV