6 बाउंड्री और 257 का स्ट्राइक रेट: जोश इंग्लिस ने चेन्नई के गेंदबाजों को जमकर कूटा, शाहबाज-हिम्मत ने दिलाई दमदार फिनिशिंग
चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले जा रहे आईपीएल 2026 के 53वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के सामने जीत के लिए 204 रनों का विशाल लक्ष्य रखा है। लखनऊ की इस पारी के असली हीरो सलामी बल्लेबाज जोश इंग्लिस रहे,
चेन्नई : लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) ने रविवार को एमए चिदंबरम स्टेडियम में जारी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 53वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के खिलाफ जीत के लिए 204 रन का टारगेट रखा है। टीम को विशाल स्कोर तक पहुंचाने में सलामी बल्लेबाज जोश इंग्लिस का अहम योगदान रहा, जिन्होंने महज 33 गेंदों में 85 रन की पारी खेली।