Maruti Suzuki Brezza Facelift: नए फीचर्स और अपडेट के साथ लॉन्च, जानें कीमत और खास बातें
Maruti Suzuki Brezza Facelift: मारुति सुजुकी ने अपनी लोकप्रिय सब-कॉम्पैक्ट SUV के फेसलिफ्ट मॉडल को लॉन्च किया है। जानिए नए फीचर्स, डिजाइन अपडेट, कीमत और किसके लिए यह SUV बेहतर विकल्प हो सकती है।
Maruti Suzuki Brezza Facelift: मारुति ने अपनी सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली सब कॉम्पैक्ट एसयूवी के फेसलिफ्ट वर्जन को लॉन्च कर दिया है। ब्रेजा फेसलिफ्ट अगर अगर आप खरीदने की सोच रहे हैं तो इसकी खूबियों पर एक बार जरुर नजर जरुर डाल लें। ये सुरक्षित कॉम्पैक्ट एसयूवी है जो छोटे परिवारों, शहर में रोज़ाना सफर करने वालों और लंबी यात्रा पर जाने के शौकीन लोगों के लिए एक बेहतरीन विकल्प है। ये पाववरफुल फीचर्स के साथ ज्यादा माइलेज देती है।
Maruti Suzuki Brezza Facelift में क्या हुए बड़े बदलाव?
मारुति सुजुकी ब्रेज़ा फेसलिफ्ट में कई बड़े बदलाव किए गए हैं। इसमें 1.0-लीटर बूस्टरजेट टर्बो-पेट्रोल इंजन मिल रहा है। गाड़ी की स्पीड, माइलेज को बढ़ाने के लिए 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन मिल रहे हैं। इस गाड़ी का सबसे बड़ा बदलाव अंडरबॉडी सीएनजी बताया जा रहा है। सीएनजी वेरिएंट्स में सबसे बड़ा बदलाव यह है कि अब सीएनजी सिलेंडर को गाड़ी के नीचे शिफ्ट कर दिया गया है। इसमें 10.1-इंच का बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम जोड़ा गया है, जो वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay को सपोर्ट करता है।इसके इंटीरियर में नई वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स को जोड़ा गया है। इसमें नए -नए एलईडी हेडलैंप्स, रीपोज़ीशन फॉग लैंप्स और कनेक्टेड स्टाइल एलईडी टेललैंप्स मिल रहे हैं। इसमें 16-इंच क्रिस्टल-कट अलॉय व्हील्स दिए गए हैं। मारुति सुजुकी ब्रेजा फेसलिफ्ट बेहद सुरक्षित है। इसे 5-स्टार भारत NCAP रेटिंग मिली हुई है। 6 एयरबैग के साथ कई सेफ्टी फीचर्स मिल रहे हैं।