Bhagalpur Mini Gun Factory: भागलपुर में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, हथियारों का जखीरा बरामद; 5 गिरफ्तार
Bhagalpur Mini Gun Factory: भागलपुर के शाहकुंड थाना क्षेत्र के हरनथ गांव में पुलिस और STF ने अवैध मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। हथियार और उपकरण बरामद कर 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
Bhagalpur Mini Gun Factory : बिहार के भागलपुर में अवैध हथियार बनाने वाले गिरोह के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। शाहकुंड थाना क्षेत्र के हरनथ गांव में कथित तौर पर संचालित Bhagalpur Mini Gun Factory का पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने भंडाफोड़ किया है। छापेमारी के दौरान बड़ी मात्रा में निर्मित और अर्धनिर्मित हथियार के साथ हथियार बनाने में इस्तेमाल होने वाले उपकरण बरामद किए गए हैं।
पुलिस ने इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं, पुलिस के मुताबिक मुख्य आरोपी मोहम्मद रिजवान छापेमारी की भनक लगते ही फरार हो गया। उसकी तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है।