SRH की बादशाहत: पंजाब किंग्स को हराकर सनराइजर्स हैदराबाद बनी नंबर-1, हेनरिक क्लासेन के सिर सजी 'ऑरेंज कैप'
IPL 2026 के रोमांचक मुकाबले में बुधवार को सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने पंजाब किंग्स को 33 रनों से हराकर अंकतालिका में पहला स्थान हासिल कर लिया है। राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेले गए इस हाई-स्कोरिंग मैच में हैदराबाद की 'ऑरेंज आर्मी' ने पंजाब के विजय रथ को रोकते हुए उन्हें दूसरे पायदान पर धकेल दिया।
हैदराबाद : सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) आईपीएल 2026 की अंकतालिका में पहले स्थान पर पहुंच गई है। बुधवार को राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में एसआरएच ने पंजाब किंग्स को हराकर और उसे दूसरे स्थान पर ढकेलते हुए पहला स्थान हासिल किया।