आम आदमी को राहत! नहीं बढ़े साधारण पेट्रोल के दाम, जानें क्यों केवल प्रीमियम पेट्रोल हुआ महंगा
पेट्रोलियम मंत्रालय ने साफ किया कि आम पेट्रोल की कीमतों में कोई वृद्धि नहीं हुई है। एलपीजी की सप्लाई सामान्य है और 13,700 नए पीएनजी कनेक्शन दिए गए हैं।
News Tv India हिंदी Official | Verified Expert • 27 Mar, 2026Editor
Mar 20, 2026 • 10:45 PM
N
News TV India
BREAKING
News Tv India हिंदी
1 month ago
आम आदमी को राहत! नहीं बढ़े साधारण पेट्रोल के दाम, जानें क्यों केवल प्रीमियम पेट्रोल हुआ महंगा
पेट्रोलियम मंत्रालय ने साफ किया कि आम पेट्रोल की कीमतों में कोई वृद्धि नहीं हुई है। एलपीजी की सप्लाई सामान्य है और 13,700 नए पीएनजी कनेक्शन दिए गए हैं।
Full Story: https://www.newstvindia.in/relief-to-the-common-man-no-increase-in-the-price-of-ordinary-petrol-know-why-only-premium-petrol-became-expensive
आम आदमी को राहत! नहीं बढ़े साधारण पेट्रोल के दाम, जानें क्यों केवल प्रीमियम पेट्रोल हुआ महंगा
नई दिल्ली : सरकार ने शुक्रवार को कहा कि आम उपभोक्ताओं के लिए इस्तेमाल होने वाले सामान्य पेट्रोल की कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। केवल प्रीमियम पेट्रोल के दाम बढ़ाए गए हैं, जो कुल बिक्री का सिर्फ 3-4 प्रतिशत हिस्सा होता है।
पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने दैनिक ब्रीफिंग में बताया कि पेट्रोल और डीजल की कीमतें नियंत्रण मुक्त (डीरेगुलेटेड) हैं और इन्हें तेल विपणन कंपनियों (ऑयल मार्केटिंग कंपनियां - ओएमसी) द्वारा तय किया जाता है।
वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के कारण कंपनियों ने प्रीमियम पेट्रोल के दाम 2 रुपए प्रति लीटर से ज्यादा बढ़ा दिए हैं, लेकिन फिलहाल साधारण पेट्रोल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
उन्होंने यह भी बताया कि देश में एलपीजी की सप्लाई सामान्य बनी हुई है और कहीं भी गैस खत्म होने की स्थिति नहीं है। उत्पादन भी बढ़ाया गया है ताकि सप्लाई बनी रहे।
क्या आप WhatsApp पर न्यूज़ अपडेट पाना चाहते हैं?
WhatsApp पर ताज़ा और भरोसेमंद न्यूज़ अपडेट तुरंत पाएं। अभी जुड़ें और हर खबर सबसे पहले पढ़ें।
स्थिति को संभालने के लिए 13,700 से ज्यादा पीएनजी कनेक्शन दिए गए हैं ताकि एलपीजी पर दबाव कम हो सके। पिछले एक हफ्ते में 11,300 टन कमर्शियल एलपीजी की सप्लाई की गई है।
इसके अलावा करीब 7,500 उपभोक्ता एलपीजी से पीएनजी की ओर शिफ्ट हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि घबराहट में गैस बुकिंग कम हुई है और एक दिन में करीब 55 लाख रीफिल बुकिंग आई हैं।
सरकार एलपीजी की सप्लाई सुरक्षित रखने के लिए लगातार प्रयास कर रही है और सप्लाई के नए स्रोत भी तलाश रही है, जिससे स्थिति स्थिर बनी रहे। साथ ही राज्य सरकारों से निगरानी और सख्ती बढ़ाने को कहा गया है ताकि वितरण में कोई बाधा न आए।
ईरान से तेल खरीदने के सवाल पर उन्होंने कहा कि इस पर अभी कुछ भी कहना मुश्किल है।
इस बीच, पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय के विशेष सचिव राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि पिछले 24 घंटे में कोई समुद्री घटना नहीं हुई है और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के आसपास मौजूद 22 भारतीय जहाज और सभी नाविक सुरक्षित हैं।