रियलमी C85 5G लंबी बैटरी लाइफ और स्ट्रांग डिजाइन के साथ आया इंडियन मार्केट में

Realme C85 5G अभी हाल ही में मार्केट में आया है इसमें आपको काफी अट्रैक्टिव कलर्स और शानदार बिल्ड क्वालिटी देखने को मिलेगी इसमें तगड़े फीचर्स ऐड किए गए हैं जिसमें से एक लॉन्ग लाइफ बैटरी भी है।

Nov 29, 2025 - 14:49
रियलमी C85 5G लंबी बैटरी लाइफ और स्ट्रांग डिजाइन के साथ आया इंडियन मार्केट में
Realme Official Website

रियलमी C85 5G लंबी बैटरी लाइफ और स्ट्रांग डिजाइन के साथ आया इंडियन मार्केट में 

Realme C85 5G को आज 28 नवंबर 2025 के दिन लांच किया गया है यह एक किफायती कीमत का 5G स्मार्टफोन है जो काफी लंबी बैटरी लाइफ के साथ आता है इसकी बिल्ड क्वालिटी भी काफी अच्छी है यह उन यूजर्स के लिए बेहतर साबित होगा जो कम कीमत में दमदार परफॉर्मेंस चाहते है इसके सभी फीचर्स के बारे में आपको डिटेल्स में बताते हैं। 

डिजाइन और बिल्ड

इसकी डिजाइन आपको काफी ज्यादा स्ट्रांग मिलने वाली है। यह फोन 166.1 x 77.9 x 8.4 मिलीमीटर साइज का है और वजन 215 ग्राम आता है। 

• इसमें IP68 और IP69K रेटिंग दिया गया है जो इसे धूल-मिट्टी और तेज पानी के छींटों से बचाती है। इस के बैक पर RGB नोटिफिकेशन लाइट है जो मैसेज या कॉल आने पर रंग बदलती है।

जानें डिस्प्ले स्पेसिफिकेशन 

अगर Realme C85 5G की डिस्प्ले की बात करें तो इस का 6.8 इंच का IPS LCD डिस्प्ले दिया गया है जिस की 144Hz रिफ्रेश रेट और 1200 निट्स ब्राइटनेस देखने को मिलेगी। 

• इस का रेजोल्यूशन 720 x 1570 पिक्सल है जो 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो देता है। इस में गेमिंग या वीडियो देखने में स्मूद स्क्रॉलिंग और अच्छी विजिबिलिटी मिलेगी।

Realme Official Website

मिलेंगे यूनिक कलर्स 

Realme C85 5G में आपको काफी यूनिक कलर्स देखने को मिलेंगे जिस में पैरट पर्पल और पीकॉक ग्रीन ऑप्शन शामिल हैं।

जानें परफॉर्मेंस पावर

अगर इसके परफॉर्मेंस की बात करें तो मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 चिपसेट के साथ ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। जिसकी वजह इसकी परफॉर्मेंस काफी अच्छी रहेगी। इसके साथ ही यह Mali G57 MC2 GPU ग्राफिक्स हैंडल करता है। 

• इस में 4जीबी , 6जीबी RAM और 128जीबी , 256जीबी स्टोरेज के ऑप्शन हैं और माइक्रोएसडी कार्ड से इसे और बढ़ाया जा सकता है।

READ MORE - Xiaomi Smart Door Lock M40 से दें अपने घर को स्मार्ट होम सिक्योरिटी जानें फीचर्स

Realme Official Website

जानें कैमरा सेटअप

Realme C85 5G का कैमरा सेटअप भी आपको काफी ज्यादा तगड़ा देखने को मिलेगा। इस में 50MP मुख्य कैमरा LED फ्लैश, HDR और पैनोरमा के साथ 1080p@30/120fps वीडियो शूट करता है। इस के साथ ही इस के फ्रंट पर 8MP सेल्फी कैमरा पैनोरमा मोड देता है। इस में डेली फोटोज और वीडियो कॉल्स के लिए ठीक काम करेगा।

बैटरी लाइफ मिलेगी लॉन्ग

Realme C85 5G में बैटरी आपको काफी लॉन्ग लाइफ वाली मिलेगी आपको बार-बार चार्जिंग के लिए परेशान होने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इस की 7000mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी लंबे समय तक चलती है इस में 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग, रिवर्स चार्जिंग और बायपास चार्जिंग सपोर्ट है। अगर आप हैवी यूज में लेते हैं तो भी एक चार्ज में 2 दिन आसानी से निकल जाएंगे। 

Realme Official Website

जाने लॉन्च डिटेल्स

रियलमी C85 5G को नवंबर 2025 में ग्लोबली अनाउंस किया गया और अगर भारत में लांच होने की बात करें तो 28 नवंबर 2025 को इसे भारत में लॉन्च किया गया है। लांच होने के साथ ही यह बिक्री के लिए अवेलेबल करा दिया जाएगा।  

जानें क्या रहेगी प्राइस 

अगर आप Realme C85 5G को खरीदना चाहते हैं तो यह फ्लिपकार्ट और रियलमी की ऑफिशियल वेबसाइट पर अवेलेबल होगा। इस के लॉन्च के समय 4जीबी और 128जीबी वेरिएंट की शुरुआती कीमत 14999 रुपये रखी गई है जबकि 6जीबी और 128जीबी की प्राइस 16499 रुपये है।

READ MORE - Google Meet Down ने किया यूजर्स को परेशान करें जरूर ट्राई करें यह आसान से उपाय

Vandana Rajput My name is Vandana Raghav. I live in Jodhpur. I have done B.Sc. , B.ed and M.Sc. I like to give information related to tech , education , finance , Gaming and many fields . I have more than 5 years experience in this field.