कृष्णा कुमार ने परिवार के साथ प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात पर खुशी जाहिर की
अभिनेता और राजनेता कृष्णा कुमार ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार को अपने परिवार के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान कृष्णा ने अपने प्रियजनों के साथ प्रधानमंत्री के साथ समय बिताने की खुशी व्यक्त करते हुए सोशल मीडिया पर आभार व्यक्त किया।
मुंबई : अभिनेता और राजनेता कृष्णा कुमार ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार को अपने परिवार के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान कृष्णा ने अपने प्रियजनों के साथ प्रधानमंत्री के साथ समय बिताने की खुशी व्यक्त करते हुए सोशल मीडिया पर आभार व्यक्त किया।
उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के साथ हुई मुलाकात की कुछ तस्वीरें भी अपलोड कीं। एक तस्वीर में प्रधानमंत्री कुमार परिवार के सबसे छोटे सदस्य के साथ प्यार से खेलते हुए नजर आ रहे हैं।