Public Examinations Amendment Bill 2026: लोकसभा में पेश हुआ संशोधन विधेयक, पेपर लीक पर 10 साल तक की जेल का प्रस्ताव
Public Examinations Amendment Bill 2026: केंद्र सरकार ने लोकसभा में लोक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026 पेश किया। इसमें पेपर लीक और परीक्षा में गड़बड़ी के मामलों में सख्त सजा, फास्ट ट्रैक अदालत और समयबद्ध जांच का प्रस्ताव है।
Public Examinations Amendment Bill 2026 : केंद्र सरकार ने लोकसभा में लोक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026 पेश किया है। केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने सदन में यह विधेयक प्रस्तुत किया। सरकार के अनुसार, इसका उद्देश्य लोक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) अधिनियम, 2024 को और प्रभावी बनाना तथा पेपर लीक, नकल और परीक्षा से जुड़ी संगठित गड़बड़ियों पर सख्ती से अंकुश लगाना है।
सरकार का कहना है कि हाल के वर्षों में प्रश्न-पत्र लीक और परीक्षा प्रणाली में संगठित अनियमितताओं के मामलों को देखते हुए मौजूदा कानून को और मजबूत बनाने की आवश्यकता महसूस की गई। इसी उद्देश्य से यह संशोधन विधेयक लाया गया है।