अदाणी ग्रुप की ACC सीमेंट का धमाका: मुनाफे में 346% की ऐतिहासिक बढ़त, अंबुजा सीमेंट के साथ विलय से बनेगा 'वन सीमेंट प्लेटफॉर्म'

वित्त वर्ष 2026 की तीसरी तिमाही में ACC का नेट प्रॉफिट ₹380 करोड़ पहुंचा। प्रीमियम सीमेंट और नए लेबर कोड के बीच कंपनी ने दर्ज की रिकॉर्ड बिक्री। जानें क्या है ₹3,650 प्रति टन लागत का लक्ष्य।

News Tv India हिंदी
News Tv India हिंदी Official | Verified Expert • 27 Mar, 2026 Editor
Jan 28, 2026 • 6:15 PM
N
News TV India
BREAKING
News Tv India हिंदी
News Tv India हिंदी
2 months ago
अदाणी ग्रुप की ACC सीमेंट का धमाका: मुनाफे में 346% की ऐतिहासिक बढ़त, अंबुजा सीमेंट के साथ विलय से बनेगा 'वन सीमेंट प्लेटफॉर्म'
फे में 346% की ऐतिहासिक बढ़त, अंबुजा सीमेंट के साथ विलय से बनेगा 'वन सीमेंट प्लेटफॉर्म'
वित्त वर्ष 2026 की तीसरी तिमाही में ACC का नेट प्रॉफिट ₹380 करोड़ पहुंचा। प्रीमियम सीमेंट और नए लेबर कोड के बीच कंपनी ने दर्ज की रिकॉर्ड बिक्री। जानें क्या है ₹3,650 प्रति टन लागत का लक्ष्य।
Full Story: https://www.newstvindia.in/adani-group-s-acc-cement-explosion-historic-346-profit-boost-merger-with-ambuja-cement-to-build-one-cement-platform
https://www.newstvindia.in/adani-group-s-acc-cement-explosion-historic-346-profit-boost-merger-with-ambuja-cement-to-build-one-cement-platform
Copied
अदाणी ग्रुप की ACC सीमेंट का धमाका: मुनाफे में 346% की ऐतिहासिक बढ़त, अंबुजा सीमेंट के साथ विलय से बनेगा 'वन सीमेंट प्लेटफॉर्म'
अदाणी ग्रुप की ACC सीमेंट का धमाका: मुनाफे में 346% की ऐतिहासिक बढ़त, अंबुजा सीमेंट के साथ विलय से बनेगा 'वन सीमेंट प्लेटफॉर्म'
Advertisement
Advertisement

अहमदाबाद : अदाणी ग्रुप की प्रमुख सीमेंट कंपनी एसीसी लिमिटेड ने वित्त वर्ष 2025-26 की तीसरी तिमाही में शानदार प्रदर्शन किया है। कंपनी का नेट प्रॉफिट यानी कर के बाद शुद्ध मुनाफा (पीएटी) सालाना आधार पर 346 प्रतिशत बढ़कर 380 करोड़ रुपए हो गया। इसी के साथ कंपनी की तिमाही आय 6,483 करोड़ रुपए रही, जो पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 22 प्रतिशत ज्यादा है।

एक्सचेंज फाइलिंग में कंपनी ने बताया कि उसने 31 दिसंबर को समाप्त तिमाही में अब तक की सबसे ज्यादा सीमेंट बिक्री भी दर्ज की। एसीसी का कुल सीमेंट उत्पादन 11.3 मिलियन टन रहा, जो पिछले साल की तुलना में 15 प्रतिशत अधिक है।

एसीसी लिमिटेड के पूर्णकालिक निदेशक और सीईओ विनोद बहेटी ने कहा कि कंपनी ने एक और मजबूत तिमाही के साथ अपनी ग्रोथ को बनाए रखा है।

Advertisement
Advertisement

bolt यह भी पढ़ें

flash_on
रुपए में 13 वर्षों की सबसे बड़ी ऐतिहासिक तेजी, डॉलर के मुकाबले 93.10 पर पहुंचा बाजार
NEW
flash_on
ग्लोबल फ्यूल क्राइसिस: ईरान युद्ध के 5वें हफ्ते में डीजल की कीमतों में 'आग'
flash_on
ईरान युद्ध की आंच: भारतीय सीमेंट इंडस्ट्री पर दोहरी मार, लागत बढ़ी, मुनाफा घटा
flash_on
Global Oil Crisis: $100 के पार पहुँचा कच्चा तेल; ईरान ने अमेरिका से बातचीत को नकारा, भारत को 'होर्मुज जलमार्ग' पर मिली बड़ी राहत
flash_on
Stock Market Today: शांति वार्ता की खबरों से बाज़ार में 'बुल रन'; सेंसेक्स 900 अंक उछला, निफ्टी 23,200 के पार
flash_on
Stock Market Update: ईरान-अमेरिका तनाव कम होते ही शेयर बाजार में 'सुनामी' तेजी, सेंसेक्स 1500 अंक उछला, निफ्टी 22,800 के पार
flash_on
HDFC बैंक के शेयर प्राइस में आज दिखी गिरावट के बाद निवेशक हुए निराश

उन्होंने बताया कि प्रीमियम सीमेंट और ट्रेड सेगमेंट में अच्छी बिक्री, साथ ही रेडी मिक्स कंक्रीट (आरएमएक्स) कारोबार के विस्तार से कंपनी को उद्योग की अन्य कंपनियों की तुलना में बेहतर दाम मिले और बाजार में उसकी स्थिति और मजबूत हुई।

क्या आप WhatsApp पर न्यूज़ अपडेट पाना चाहते हैं?

WhatsApp पर ताज़ा और भरोसेमंद न्यूज़ अपडेट तुरंत पाएं। अभी जुड़ें और हर खबर सबसे पहले पढ़ें।

Follow News Tv India on WhatsApp

कंपनी के अनुसार, इस तिमाही में किए गए बड़े बदलावों में सबसे अहम एसीसी लिमिटेड का अंबुजा सीमेंट्स लिमिटेड में विलय है।

इससे एक साझा 'वन सीमेंट प्लेटफॉर्म' बनेगा, जो कंपनी की ग्रोथ को तेज करेगा, कामकाज को ज्यादा बेहतर बनाएगा, खर्च कम करेगा और लंबे समय में कंपनी की मजबूती बढ़ाएगा।

Advertisement
Advertisement

विनोद बहेटी ने कहा कि सभी जरूरी कानूनी मंजूरियां मिलने के बाद यह एकीकरण खरीद, निर्माण और वितरण के क्षेत्रों में बेहतर तालमेल लाएगा।

नवंबर 2025 से नए श्रम कानून (लेबर कोड) लागू होने के बाद एसीसी ने 50 करोड़ रुपए को अतिरिक्त खर्च के रूप में दर्ज किया है। यह रकम कर्मचारियों के ग्रेच्युटी और छुट्टी के भुगतान से जुड़ी जिम्मेदारियों के लिए है।

एसीसी ने बताया कि वह अपनी मूल कंपनी के साथ मिलकर खर्च कम करने पर लगातार काम कर रही है।

कंपनी का लक्ष्य है कि वित्त वर्ष 2028 तक प्रति टन लागत 3,650 रुपए तक लाई जाए, जो 'वन सीमेंट प्लेटफॉर्म' के तहत हासिल किया जाएगा।

कंपनी ने कहा कि सलाई बनवा (2.4 मिलियन टन प्रति वर्ष) और कलंबोली (1.0 मिलियन टन प्रति वर्ष) में सीमेंट ग्राइंडिंग यूनिट्स वित्त वर्ष 2026 की चौथी तिमाही में शुरू होने की राह पर हैं।

विनोद बहेटी ने आगे बताया कि कंपनी का प्रीमियम सीमेंट पोर्टफोलियो, खासकर एसीसी गोल्ड, बेहतर मुनाफा दे रहा है। साथ ही ट्रेड और प्रीमियम सीमेंट की बढ़ती हिस्सेदारी से आगे भी कंपनी को अच्छे दाम मिलने की उम्मीद है।

उन्होंने ग्राहकों, एक लाख से ज्यादा डीलर और रिटेलर, और सात लाख से अधिक मिस्त्री और ठेकेदारों का धन्यवाद किया, जो अदाणी सीमेंट परिवार की ताकत हैं।

इसके अलावा, कंपनी के कंक्रीट कारोबार में भी विस्तार हुआ है। पिछले एक साल में 14 नए प्लांट जोड़े गए हैं। अब एसीसी के कुल 117 प्लांट, देश के 45 शहरों में काम कर रहे हैं।

News Tv India हिंदी Official | Verified Expert • 27 Mar, 2026 Editor

News Tv India डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

LIVE TV

हमें फॉलो करें

Advertisement
Advertisement
Logo

Never miss what matters

Enable notifications to get exclusive updates and top news stories.

⚙️ Manage Notifications

You are currently receiving our latest breaking news and updates.

Manage Notifications