Border 2 Song: विशाल मिश्रा की आवाज में रिलीज हुआ 'जाते हुए लम्हों' का नया वर्जन; रूप कुमार राठौड़ को समर्पित किया गाना, फैंस हुए इमोशनल
सनी देओल और वरुण धवन स्टारर फिल्म 'बॉर्डर 2' का नया गाना 'जाते हुए लम्हों' रिलीज हो गया है। गायक विशाल मिश्रा ने इस क्लासिक ट्रैक को नई एनर्जी के साथ पेश किया है। इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर विशाल ने बताया कि यह गाना उनके दिल के कितना करीब है। जानें मिथुन के संगीत और फिल्म की स्टार कास्ट के बारे में।
मुंबई : सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी स्टारर 'बॉर्डर 2' के मेकर्स ने 'घर कब आओगे' के बाद अब 'जाते हुए लम्हों' गाने के री-क्रिएटेड ऑडियो वर्जन को रिलीज कर दिया है। यह गाना पुराने क्लासिक ट्रैक की भावनाओं, जज्बात और मिठास को बरकरार रखते हुए पूरी तरह नई एनर्जी के साथ पेश किया गया है।
'जाते हुए लम्हों' गाने को आवाज गायक विशाल मिश्रा ने दी है। विशाल ने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर बताया कि उनके लिए ‘जाते हुए लम्हों’ बहुत खास और दिल से जुड़ा हुआ गाना है। यह ट्रैक प्यार, यादों और विदाई की गहरी भावनाओं को बखूबी व्यक्त करता है, जो सुनने वालों के दिल को छू लेता है। यह सिर्फ एक गाने से कहीं बढ़कर है।