केंद्रीय बजट 2026 में AIIMS दिल्ली को मिला बड़ा तोहफा: 5,500.92 करोड़ रुपये का विशेष आवंटन, 5.85% की बढ़ोतरी
केंद्रीय बजट 2026 में AIIMS दिल्ली को 5,500.92 करोड़ रुपये का विशेष आवंटन मिला, पिछले साल से 5.85% अधिक। डॉ. रीमा दादा ने कहा – अनुसंधान, नवाचार और मरीजों की बेहतर सेवा को मिलेगी नई गति। स्वास्थ्य क्षेत्र में मजबूत संस्थान बनाने पर सरकार का फोकस।
नई दिल्ली : अखिल भारतीय आयुर्वेद विज्ञान संस्थान (एम्स), नई दिल्ली को केंद्रीय बजट में विशेष आवंटन प्राप्त हुआ है, जिसका उद्देश्य देश के प्रमुख चिकित्सा संस्थान में अनुसंधान, नवाचार और समग्र विकास को मजबूत करना है।
आवंटन के महत्व को रेखांकित करते हुए, एम्स अस्पताल मीडिया सेल की प्रभारी डॉ. रीमा दादा ने कहा कि बढ़ी हुई बजटीय सहायता एम्स को उन्नत चिकित्सा अनुसंधान, नवाचार और क्षमता निर्माण के राष्ट्रीय केंद्र के रूप में अपनी भूमिका का विस्तार करने में मदद करेगी।